ePaper

एसपी ने बगहा थाना स्थित कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण, दिया निर्देश

Updated at : 03 May 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
एसपी ने बगहा थाना स्थित कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण, दिया निर्देश

पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने शुक्रवार की रात में बगहा थाना स्थित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने शुक्रवार की रात में बगहा थाना स्थित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी ने सर्वप्रथम अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था के लिए लगे कंट्रोल रूम का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया. इसके अलावा थाना परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज का भी अवलोकन किया. एसपी ने कंट्रोल रूम से ही एनएच 727 समेत चौक चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज से पुलिसिंग व्यवस्था का भी जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने 112 पुलिस व पुलिस कर्मियों का भी मॉनिटरिंग किया. एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा की एवं कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया. साथ ही साथ थानाध्यक्ष को संचिकाओं के संधारण व थाना परिसर की साफ सफाई को लेकर भी कई आवश्यक निर्देश दिया. मौके पर एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, इंस्पेक्टर संजय कुमार पाठक, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अनिल कुमार समेत पुलिस पदाधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन