ePaper

मां की हत्या में बेटा गिरफ्तार, बगीचे में लटका मिला था शव

Updated at : 03 May 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
मां की हत्या में बेटा गिरफ्तार, बगीचे में लटका मिला था शव

शनिचरी थाना क्षेत्र के गोरा बेलवा गांव में बीते 25 अप्रैल को वृद्ध लालसा कुंवर की फंदे से लटकती हुई लाश मिली थी.

विज्ञापन

योगापट्टी. शनिचरी थाना क्षेत्र के गोरा बेलवा गांव में बीते 25 अप्रैल को वृद्ध लालसा कुंवर की फंदे से लटकती हुई लाश मिली थी. हत्या के आशंका पर पुलिस इसकी जांच में जुटी थी. इधर, इस मामले में पुलिस ने लालसा कुंवर के पुत्र सरोज राम को गिरफ्तार की है. सूत्रों की माने तो सरोज ने ही अपनी मां की हत्या की थी और फिर शव को बगीचे में लटका दिया था. हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. पुलिस सूत्रों की माने तो खाना खाने को लेकर लालसा कुवंर(65) और उनके बेटे सरोज राम (30) के बीच कुछ बहस हो गई थी. इसको लेकर सरोज ने पहले अपनी मां के साथ मारपीट किया और फिर उनकी हत्या कर दी. घटना को दूसरा रूप देने के लिए उनकी लाश को बगीचे में लटका आया था. 26 अप्रैल को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था और चौकीदार के ब्यान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है. इधर, शनिवार को पुलिस ने बासोपट्टी गांव निवासी सरोज राम की इस मामले में गिरफ्तारी की. थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बगीचे में फंदे से लटका वृद्ध महिला का हत्या करने की आरोप में चौकिदार के ब्यान पर एफआइआर दर्ज मामले में मृतका का पुत्र को घर से गिरफ्तार कर न्यायालय हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन