ट्रैक्टर से सीधी भिड़ंत में कुंभ नहाकर कार से लौट रहे एक ही परिवार के छह घायल

Published at :18 Feb 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर से सीधी भिड़ंत में कुंभ नहाकर कार से लौट रहे एक ही परिवार के छह घायल

चनपटिया के कैथवलिया से लौरिया के रास्ते में मिश्रौली चौक के समीप मंगलवार की सुबह कार व ट्रैक्टर में आमने-सामने की टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

चनपटिया.चनपटिया के कैथवलिया से लौरिया के रास्ते में मिश्रौली चौक के समीप मंगलवार की सुबह कार व ट्रैक्टर में आमने-सामने की टक्कर हो गयी. घटना मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे की है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए. कार सवार परिवार प्रयागराज के कुंभ मेले से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे आलू लदे ट्रैक्टर-ट्राली से कार की टक्कर हो गई. टक्कर में ट्रैक्टर दो भाग में बंट गया. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन में दबे लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए चनपटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां सीएचसी के चिकित्सक ने छह घायलों में एक बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया. वही शेष पांच लोगों को गंभीर हालत में बेतिया के जीएमसीएच रेफर किया है. थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है. घायलों के परिजनों की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार चनपटिया नगर के साहू विवाह भवन के समीप के रहनेवाले श्रीकांत साहू अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कार पर सवार होकर प्रयागराज से लौट रहे थे. कार श्रीकांत चला रहा था. तभी लौरिया-कैथवलिया रोड पर मिश्रौली चौक के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई. कार का एयर बैग खुलने से चालक श्रीकांत को हल्की चोट लगी. घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. वही कार में सवार उमाकांत साहू (36) उनकी पत्नी निक्की देवी (32), भाई श्रीकांत साहू (33), बेटी पारुल (12), बेटा दीपू कुमार (10) व एक 3 वर्षीय बच्चा जख्मी हो गए. जिसमें उमाकांत साहू, निक्की देवी व श्रीकांत साहू का इलाज जीएमसीएच में जारी है. वही दीपू कुमार व एक ढ़ाई वर्षीय बच्चा का इलाज बेतिया के निजी अस्पताल में जारी है. परिजनों ने बताया कि दीपू कुमार की स्थिति गंभीर है. वह आईसीयू में भर्ती है. उसके सिर में गंभीर चोट लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन