हाथी-घोड़े, ऊंट और ढोल नगाड़े संग निकली भव्य शिव बारात, महादेव के जयकारे से गूंज उठा पूरा शहर

Updated at : 26 Feb 2025 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
हाथी-घोड़े, ऊंट और ढोल नगाड़े संग निकली भव्य शिव बारात, महादेव के जयकारे से गूंज उठा पूरा शहर

सागर पोखरा शिवमंदिर से गाजे बाजे के साथ भूत बैतालों की टोली के साथ हीं श्रद्धालुओं ने शिवबारात निकाला. पटाखें, अबीर गुलाल के बीच निकली शिवबारात की छंटा भी निराली थी.

विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व के उत्सव में मनमोहन दिखा मंदिर से लेकर बारात पथ तक का नजारा, दूल्हा बने शिव को देखने उमड़े लोग पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा की रही व्यवस्था, 7 हजार स्वयंसेवक भी रहे तैनात बेतिया. महाशिवरात्रि पर्व पर बुधवार को शहर में भव्य शिव बारात निकाली गई. सागर पोखरा शिवमंदिर से गाजे बाजे के साथ भूत बैतालों की टोली के साथ हीं श्रद्धालुओं ने शिवबारात निकाला. पटाखें, अबीर गुलाल के बीच निकली शिवबारात की छंटा भी निराली थी. शिवबारात में शहर के कई गणमान्य लोगों ने भी हिस्सा लिया. भोले बाबा की बारात में जाने के लिए बारातियों में अजीब का उत्साह देखने को मिला. मंदिर के आसपास के साथ हीं जिस रास्ते से बारात निकल रही थी उन क्षेत्रों में ऐसी रंगत विखरी मानो बेतिया नगर की गलियां- सड़कें शिवालय हो गए. हर ओर गजब का जोश और हर-हर महादेव का उद्घोष गूंज उठा. फूलों की गुच्छाई, झालरों से शाम होते-होते रंगत निखर आई. भक्तगण भोले बाबा के सिर सेहरा सजाए उन्हें दुल्हा बनाए और खुद ढ़ोल, तासे, बैंड बाजा बजाते दिखे. यही नहीं भक्तों के भाव से विभोर बाबा भोलेनाथ भी मानो मुस्कुराते रहे. मनोकामना शिवमंदिर से भगवान शिव की निकली बारात को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ कविवर नेपाली पथ, लालबाजार, राजगुरु चौक, तीन लालटेन चौक , जनता सिनेमा चौक होते हुए निकला तो सारा नगर सड़क के दोनों किनारे कतारवद्ध खड़े रहे. दुधिया रोशनी से पूरा नगर जगमग था. हाथी, घोड़ा, पालकी, रथ पर सवार शिव और उनके भक्त बारात की सुंदरता को चार चांद लगा रहे थे. साथ ही भूत बैताल पिशाच, पशु जानवर के साथ हीं पीछे चल रहे चार दर्जन से अधिक बैंड पार्टी की आवाज शिव बारात की शोभा बढ़ा रही थी. ऐसा लग रहा था कि मानों स्वर्ग जमीन पर उतर आया है. शिव बारात के मौके पर स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया था. बारात निकलने से लेकर विवाह समाप्त होने के बाद नगरवासी और प्रशासन वापस लौटे. इंतजाम भी लाजवाब था. पूरा सागर पोखरा मंदिर परिसर भक्तों से पटा पड़ा था. इसके पूर्व सागर पोखरा मंदिर में संयोजक अमित गिरी की अगुवाई शिव की श्रृंगार आरती की गई. आचार्य राधाकांत शास्री, मंकेश्वर तिवारी समेत अन्य आचार्यों के मंत्रोच्चार के बीच वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार, पूर्व विधायक प्रकाश राय, राजन तिवारी, भाजपा नेता दीपेंद्र सर्राफ, डॉ उमेश कुमार, डॉ राकेश रौशन समेत शहर के अन्य गणमान्य जन मौजूद रहे. देखते बनती रही थी आकर्षक छटां सागर पोखरा स्थित मनोकामना शिवमंदिर में महाशिवरात्रि पर आकर्षक छंटा देखते बनती थी. मंदिर जानेवाले रास्तो में जगह जगह बनाये गये तोरण द्वार लोगो को श्रद्धावनत कर रहे थे. पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन के साथ हीं स्वंयसेवक भीड़ को नियंत्रित करने में लगे थे. शिव बारात संग निकलने वाली झांकी भी लोगों का मन मोह ले रही थी. महाभंडारा में 1 लाख से अधिक ने ग्रहण किया प्रसाद पिछले तेरह वर्षो से आयोजित विशाल मेला एवं भंडारा में इस बार 1 लाख से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. संयोजक अमित कुमार गिरि की अगुवाई में शिवभक्तों की ओर से मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था तथा महाभंडारा की भी व्यवस्था की गयी थी. भीड़ को संभालने के लिए करीब 7 हजार स्वयंसेवक लगे हुए थे. भंडारा में 600 से अधिक कारीगरों की टोली पुड़ी, पकवान बनाने में व्यस्त रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन