ePaper

डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने अभियंता व अधिकारियों के साथ तटबंध का किया निरीक्षण

Updated at : 02 May 2025 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने अभियंता व अधिकारियों के साथ तटबंध का किया निरीक्षण

शुक्रवार को एसडीएम गौरव कुमार ने जल निस्तारण प्रमंडल बेतिया समेत सीओ, बीडीओ अधिकारियों के साथ रायबारी-महुअवा व हथुआनवा तटबंध का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बगहा. प. चंपारण डीएम दिनेश कुमार राय के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को एसडीएम गौरव कुमार ने जल निस्तारण प्रमंडल बेतिया समेत सीओ, बीडीओ अधिकारियों के साथ रायबारी-महुअवा व हथुआनवा तटबंध का निरीक्षण किया. जिस दौरान पदाधिकारी ने तटबंध में रैन कट व कमजोर तटबंध का बारीकी से जायजा लिया. साथ ही रैन कट व कमजोर तटबंध को चिन्हित करते हुए रिपोर्ट तैयार कर मरम्मति के लिए डीएम कार्यालय को भेजा जाएगा. ताकि बरसात पूर्व क्षतिग्रस्त एवं कमजोर तटबंध का मरम्मति कार्य पूर्ण किया जा सके तथा बरसात के समय में जलस्तर बढ़ने के साथ तटबंध पर दबाव एवं रैन कट होने से बचाव किया जा सके. एसडीएम ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बरसात पूर्व तैयारी को लेकर सिंचाई विभाग के अभियंताओं के साथ दोन कैनाल, त्रिवेणी कैनाल, तिरहुत कैनाल के साथ-साथ गंडक नदी, चंपारण तटबंध, पिपरा-पिपरासी तटबंध आदि का निरीक्षण कर पूर्व से तैयारी जोरों पर चल रहा है. साथ ही सिंचाई विभाग के अभियंताओं व सीओ को अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहते हुए तटबंधों की निगरानी का निर्देश दिया गया है. बता दें कि तटबंध निरीक्षण के दौरान बगहा एक सीओ नर्मदा श्रीवास्तव, बीडीओ प्रदीप कुमार, बगहा दो बीडीओ बीड्डू कुमार राम, सीओ आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन