एसडीएम ने रेलवे जंक्शन का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

Published at :18 Feb 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
एसडीएम ने रेलवे जंक्शन का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

कुंभ यात्रा को लेकर प्रयागराज की यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता ने जंक्शन का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

नरकटियागंज. कुंभ यात्रा को लेकर प्रयागराज की यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एसडीएम सूर्य प्रकाश गुप्ता ने जंक्शन का निरीक्षण किया. यात्रियों को दी जा रही सुविधाओं और प्रयागराज के लिए जाने वाली स्पेशल तथा नरकटियागंज से गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों के बारे में विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने डिप्टी एसएस मुकेश कुमार साह रेल थानाध्यक्ष राजकुमार आरपीएफ पोस्ट कमांडर चंदन कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. एसडीएम ने बताया कि प्रयागराज की यात्रा के लिए ट्रेन का परिचालन को लेकर तैयारियों को लेकर जायजा लिया गया है. जो भी ट्रेन का इस रूट से परिचालित की जा रही है उसके आगमन प्रस्थान की सूचना ससमय प्रसारण करने का निर्देश दिया गया है. एसडीएम ने बताया कि नरकटियागंज से होकर प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेन का परिचालन को लेकर प्रशाशन के तरफ से पर्याप्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. ताकि स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ न हो और यात्रियों ट्रेन पर चढ़ने में किसी तरह की परेशानी न हो. उन्होंने बताया कि विगत दिनों दिल्ली में जो घटना घटी है. उसे लेकर पुरी सतर्कता बरती जा रही है. प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को ट्रेन पर चढ़ने में अनावश्यक भीड़ होने से परेशानी उठानी पड़ रही है. इसको लेकर तैयारियों का जायजा लिया गया है. ताकि यात्रियों को पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराया जा सके. एसडीएम ने इस दौरान कुंभ स्नान के लिए प्रयाग राज जाने वाले दर्जन भर से उपर यात्रियों से बातचीत की और उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं है इस बारे में आवश्यक जानकारी भी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन