चनपटिया में सफाई व्यवस्था ठप, पांचवें दिन भी हड़ताल पर सफाईकर्मी

Updated:
विज्ञापन
तख्ती। दिखा कर प्रदर्शन  करते सफाईकर्मी | Prabhat Khabar Network

प्रदर्शन करते सफाईकर्मी

चनपटिया नगर पंचायत के सफाईकर्मी पांचवें दिन भी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. विरोध प्रदर्शन और पैदल मार्च से नगर में सफाई व्यवस्था ठप पड़ गई है. बारिश से हालात बिगड़ने की आशंका है.

विज्ञापन

Bettiah News: चनपटिया नगर पंचायत के सफाईकर्मियों की हड़ताल बुधवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रही. अपनी लंबित मांगों के समर्थन में सफाईकर्मियों ने नगर में पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की.

हड़ताल से सफाई व्यवस्था हुई प्रभावित

हड़ताल का सबसे अधिक असर नगर की सफाई व्यवस्था पर देखने को मिल रहा है. कई वार्डों, मुख्य सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे का ढेर लग गया है. नियमित कचरा उठाव बंद रहने से लोगों को गंदगी और दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है.

बारिश में बढ़ सकती है परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द सफाई व्यवस्था बहाल नहीं हुई और बारिश हुई तो हालात और गंभीर हो सकते हैं. कचरे के ढेर से संक्रमण फैलने की आशंका भी जताई जा रही है.

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल

प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी लंबित मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से जल्द वार्ता कर समाधान निकालने की मांग की.

यह भी पढ़ें: मगरमच्छ ने छीनी किसान की जान, चार दिन बाद नदी से मिला शव, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल


विज्ञापन
Birendra Kumar

लेखक के बारे में

By Birendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन