बगहा: नीट पेपर लीक के विरोध में छात्रों का पैदल मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

Updated:
विज्ञापन

एन एच सड़क पर प्रदर्शन करते आक्रोशित छात्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

देशभर में नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रहे पेपर लीक के विरोध में बगहा में छात्रों ने शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला. छात्रों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की.

विज्ञापन

Bagaha News: देशभर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, खासकर नीट में कथित पेपर लीक के विरोध की गूंज अब बगहा में भी सुनाई दी. बुधवार की शाम सैकड़ों छात्रों ने प्रखंड बगहा-दो परिसर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल से शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला. करीब चार किलोमीटर लंबा यह मार्च एनएच-727 होते हुए शास्त्री नगर चौक, प्रखंड बगहा-एक मुख्यालय से गुजरकर गांधी नगर चौक पहुंचा.

विज्ञापन

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

मार्च के दौरान छात्रों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे वर्षों तक कठिन परिश्रम कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं.

परीक्षा प्रणाली पर उठाए सवाल

छात्रों ने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. उनका कहना था कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाए जाने तक उनका विरोध जारी रहेगा.

कांग्रेस नेताओं ने भी दिया समर्थन

पैदल मार्च में कांग्रेस नेताओं ने भी शामिल होकर छात्रों का समर्थन किया. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताएं केंद्र सरकार की विफलता को दर्शाती हैं. उन्होंने कहा कि लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लगा है, इसलिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए तथा परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए.

यह भी पढ़ें: मगरमच्छ ने छीनी किसान की जान, चार दिन बाद नदी से मिला शव, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन