तेज बारिश में गिरा 60 साल पुराना पेड़, पांच घर हुए तबाह, बाल-बाल बचे लोग

Updated:
विज्ञापन
घर पर गिरा हुआ पेड़  घर पर गिरा हुआ 60 वर्ष पूराना पेड़ का वीडियो | Prabhat Khabar Network

घर पर गिरा हुआ पेड़ घर पर गिरा हुआ 60 वर्ष पूराना पेड़

वाल्मीकिनगर के गोल चौक में तेज हवा और मूसलाधार बारिश के कारण 60 वर्ष पुराना विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ धराशायी हो गया. इस हादसे में पांच घर क्षतिग्रस्त हो गए और कई परिवार बेघर हो गए. हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता से किसी जनहानि की खबर नहीं है.

विज्ञापन

West Champaran News: तेज हवा और मूसलाधार बारिश के दौरान वाल्मीकिनगर के गोल चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में खड़ा करीब 60 वर्ष पुराना विशाल यूकेलिप्टस का पेड़ अचानक धराशायी हो गया. हादसे में पांच घर क्षतिग्रस्त हो गए और कई परिवार बेघर हो गए. हालांकि घटना के समय कोई व्यक्ति पेड़ की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

Valmikinagar News: स्थानीय लोगों की सतर्कता से टली जनहानि

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज बारिश के बीच जोरदार आवाज के साथ पेड़ गिरा. घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त घरों में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई के कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.

पांच परिवारों के मकान हुए क्षतिग्रस्त

लगातार बारिश से जमीन दलदली हो गई थी, जिससे पेड़ की जड़ें कमजोर पड़ गई थीं. स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ गिरने की आशंका पहले से बनी हुई थी. हादसे में संतोष कुमार, नंदकिशोर साह, वेद प्रकाश सोनी, मनोहर गुप्ता सहित पांच परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए. मकान रहने योग्य नहीं रहने के कारण प्रभावित परिवार फिलहाल रिश्तेदारों और पड़ोसियों के यहां शरण लेने को मजबूर हैं.

वन विभाग ने शुरू कराई कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर वनपाल आशीष कुमार मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से आवेदन लेकर पेड़ हटाने की प्रक्रिया शुरू कराई. उन्होंने बताया कि विभाग पेड़ हटाने का कार्य करेगा, लेकिन मुआवजा देने का कोई प्रावधान नहीं है. वहीं अंचलाधिकारी ने बताया कि जिन मकानों पर पेड़ गिरा है, वे सरकारी भूमि पर बने हैं. इसलिए वर्तमान नियमों के अनुसार प्रभावित परिवारों को सरकारी मुआवजा नहीं मिल सकेगा. स्थानीय लोगों ने बरसात के मौसम में पुराने और जर्जर पेड़ों का सर्वे कर समय रहते उन्हें हटाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: बेतिया के बसवरिया से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त


विज्ञापन
Israel Ansari

लेखक के बारे में

By Israel Ansari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन