ePaper

रोटरी क्लब ने निकाली खसरा रूबेला जागरूकता रैली

Updated at : 29 Apr 2025 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
रोटरी क्लब ने निकाली खसरा रूबेला जागरूकता रैली

विश्व टीकाकरण सप्ताह के अवसर पर रोटरी क्लब की ओर से मंगलवार को खसरा रूबेला को लेकर प्रभात फेरी निकाली गयी.

विज्ञापन

नरकटियागंज. विश्व टीकाकरण सप्ताह के अवसर पर रोटरी क्लब की ओर से मंगलवार को खसरा रूबेला को लेकर प्रभात फेरी निकाली गयी. प्रभात फेरी नगर के देवी स्थान से निकली और मस्जिद चौक होते हुए महात्मा गांधी मार्ग के रास्ते डाकघर, शहीद चौक होते हुए पूरे नगर का भ्रमण की. इस दौरान रैली में शामिल विद्यालय के बच्चे व रोटरी क्ल्ब के सदस्यों ने टीजर को करो हाय, खसरा को करो बाय, एम आर का दो टीका लगाना है खसरा रूबेला को विश्व से मिटाना है जैसे नारे लगाते हुए लोगों को जागरूक किया गया. विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रखंड समन्वयक सैयद गैसुल आजम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि खसरा और रूबेला अत्यधिक संक्रामक वायरल रोग हैं जो गंभीर बीमारियों, आजीवन जटिलताओं और यहां तक कि मृत्यु का कारण बन सकते हैं. इनकी उच्च संक्रमण दर के कारण भारत ने 2026 तक इन बीमारियों को खत्म करने का लक्ष्य रखा है. रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक बच्चों को एम आर के पहली खुराक 9-12 महीना और दूसरा खुराक 16-24 महीना में अवश्य दिलाए. खसरे को पनपने में 1 से 2 सप्ताह लगते हैं, जबकि रूबेला को पनपने में 2 से 3 सप्ताह लगते हैं. खसरे के लक्षण 10 दिनों तक रह सकते हैं, जबकि रूबेला के लक्षण सामान्यतः 5 दिनों से अधिक नहीं रहते. रूबेला के कारण आमतौर पर लिम्फ नोड्स में सूजन आ जाती है, लेकिन खसरा के कारण ऐसा हमेशा नहीं होता. जागरूकता रैली में रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष नगर के समाजसेवी वर्मा प्रसाद, इंजीनियर उमेश जायसवाल ,रोट्रेक्ट क्लब के शशि भूषण कुमार, डाॅ मो काजिम, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राधेश्याम गुप्ता, विनय कुमार के साथ आशा कार्यकर्ता और शिक्षक शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन