दोन क्षेत्र पहुंचे पूर्व विधायक रिंकू सिंह, बोले- पर्यटन के नक्शे पर मिलेगी नई पहचान

Author Israel ansari|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
दोन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और पर्यटन को मिलेगी नई पहचान : रिंकू सिंह

दोन क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक कर समस्याओं से हुए रूबरू

जनता दल (यूनाइटेड) के धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के दोन इलाकों का दौरा किया. उन्होंने पेयजल, बिजली और संचार व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन

Rinku Singh Valmikinagar Visit: वाल्मीकिनगर के पूर्व विधायक एवं जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश महासचिव धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के औरहिया दोन, पिपरा दोन और नौरंगिया दोन का दौरा कर विकास योजनाओं और स्थानीय समस्याओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.

पेयजल, बिजली और संचार व्यवस्था पर दिया जोर

दौरे के दौरान रिंकू सिंह ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह इलाका विकास की अपार संभावनाएं रखता है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कई योजनाएं यहां तक पहुंच चुकी हैं, लेकिन पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति और बेहतर संचार व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को और मजबूत करने की जरूरत है.

उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किए जाएंगे.

पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना

रिंकू सिंह ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल आधारभूत विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि औरहिया दोन, पिपरा दोन और नौरंगिया दोन को पर्यटन के मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाना भी है.

उन्होंने कहा कि इसके लिए संपर्क मार्गों का विकास, पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं का विस्तार और पर्यटन अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में योजनाबद्ध पहल की जाएगी.

रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद

पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है.

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र की आर्थिक व सामाजिक स्थिति को मजबूती मिलेगी.


विज्ञापन
Israel Ansari

लेखक के बारे में

By Israel Ansari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन