ePaper

Bettaih : अल्पसंख्यक ऋण योजनाओं के बकायेदारों के लिए 24 से 29 नवंबर तक वसूली कैंप का आयोजन

Updated at : 18 Nov 2025 9:46 PM (IST)
विज्ञापन
Bettaih : अल्पसंख्यक ऋण योजनाओं के बकायेदारों के लिए 24 से 29 नवंबर तक वसूली कैंप का आयोजन

प्रतिदिन समाहरणालय परिसर स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, बेतिया में आयोजित रहेगा.

विज्ञापन

–अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का निर्देश, ऋण नहीं चुकाने पर दर्ज होगा दीवानी-फौजदारी मुकदमा –वसूली कैंप की तैयारी की समीक्षा पूरी, ऋण-ग्राहियों से निर्धारित तिथि में उपस्थित होने की अपील बेतिया . प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट माइनोरिटीज फाइनेंशियल कॉरपोरेशन लिमिटेड, पटना के निर्देश के आलोक में पश्चिम चम्पारण, बेतिया जिलान्तर्गत विभिन्न अल्पसंख्यक ऋण योजनाओं के अंतर्गत ऋण प्राप्त सभी लाभुकों को महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. निगम के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, एनएमडीएफसी टर्म लोन योजना एवं मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक शिक्षा ऋण योजना के अंतर्गत ऋण लेने वाले ऋण-ग्राहियों से ऋण वसूली के लिए जिले में विशेष कैंप आयोजित किया जा रहा है. यह ऋण वसूली कैंप 24 से 29 नवंबर तक प्रतिदिन समाहरणालय परिसर स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, बेतिया में आयोजित रहेगा. जिला कार्यालय द्वारा सभी ऋण-ग्राहियों से समय पर उपस्थित होकर अपना बकाया ऋण जमा करने की अपील की गई है. प्रबंध निदेशक के निर्देश के अनुसार सभी ऋण-ग्राहियों को स्पष्ट रूप से सचेत किया गया है कि समय पर ऋण राशि जमा नहीं करने की स्थिति में बकाया राशि पर अतिरिक्त ब्याज एवं दंड-ब्याज लागू होगा. साथ ही, लगातार लंबित रहने की स्थिति में संबंधित बकायेदारों के विरुद्ध दीवानी एवं फौजदारी मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है. निगम द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि वसूली कैंप में उपस्थित होकर ऋण का भुगतान नहीं करने पर ऋणी द्वारा दिया गया कोई भी स्पष्टीकरण मान्य नहीं होगा और इसके बाद किसी भी प्रकार की राहत या छूट उपलब्ध नहीं कराई जाएगी. इसके मद्देनज़र जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी वसूली शिविर के सभी प्रबंधों एवं आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई. बैठक की अध्यक्षता सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण अब्दुल रशीद अंसारी ने की. बैठक में जिला निगम प्रभारी-सह-प्रखण्ड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, बेतिया सदर प्रीति कुमारी, प्रखण्ड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, नरकटियागंज रूपा कुमारी एवं कार्यालय कर्मी ललन कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे. बैठक में सभी अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि कैंप में आने वाले ऋण-ग्राहियों के लिए आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध रहें तथा वसूली प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संचालित हो. जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने पुनः सभी ऋण-ग्राहियों से अपील की है कि निर्धारित तिथियों में कैंप में अवश्य उपस्थित होकर अपना बकाया ऋण अदा करें, ताकि किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

DIGVIJAY SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन