रसोइया संघ के प्रथम राज्य सम्मेलन पर निकाली विशाल रैली, संघर्ष का किया शंखनाद

बिहार राज्य विद्यालय रसोईया यूनियन एटक के प्रथम राज्य सम्मेलन के अवसर पर बेतिया में रसोइयों का विशाल रैली निकाला गया.
बेतिया. बिहार राज्य विद्यालय रसोईया यूनियन एटक के प्रथम राज्य सम्मेलन के अवसर पर बेतिया में रसोइयों का विशाल रैली निकाला गया, जो बेतिया के महत्वपूर्ण सड़कों से होकर हरिवाटिका सिमरिखा उत्सव भवन पहुंची, जहां सम्मेलन स्थल पर आल इंडिया मिड डे मिल फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव श्याम काले ने झंडोतोलन किया तथा शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर सम्मेलन की शुरुआत की.
इस अवसर पर एटक के राज्य महासचिव अजय कुमार, राज्य अध्यक्ष गजनफर नवाब, बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के राज्य महासचिव कुमार विन्देश्वर, आशा के महासचिव कौशलेन्द्र वर्मा, कामायनी गोस्वामी, ओम प्रकाश क्रांति सहित सभी लोगों ने शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया. पं चम्पारण रसोईया यूनियन की ओर से राष्ट्रीय एवं राज्य नेताओं को शाल एवं फूल माला से सम्मानित किया गया. यह सम्मेलन दो दिनों तक चलेगा. इसमें रसोईया की समस्याओं पर मंथन कर आगे की रणनीति तय किया जायेगा. 20 मई के राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया गया. खुले अधिवेशन की अध्यक्षता जिला के किसान नेता राधामोहन यादव ने किया. चम्पारण की धरती से रसोईया के आंदोलन का शंखनाद होने जा रहा है या तो सरकार रसोईया का मानदेय बढायें या रसोईया सरकार बदल देगी. इस महंगाई में 1650 रूपये में दम नही, 26 हजार से कम नहीं का नारा दिया गया. रैली का नेतृत्व अशोक मिश्र, लालबाबू राम, वीणा देवी, रंजना, लक्की, रामाश्रय हजरा, शंभू नाथ मिश्र, रामायण दास, रमावती, एंबुलेंस नेता सुनील राम ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




