Bettiah : मूसलाधार बारिश से पांच सौ बच्चों पर आफत, पानी से घिरा रेलवे मध्य विद्यालय

Updated:
विज्ञापन
Bettiah : मूसलाधार बारिश से पांच सौ बच्चों पर आफत, पानी से घिरा रेलवे मध्य विद्यालय

रेलवे मध्य विद्यालय के 5 सौ से ऊपर बच्चों को एक से डेढ़ फीट पानी पार कर स्कूल पहुंचने को मजबूर कर दिया है.

विज्ञापन

नरकटियागंज . दो दिनो से हुई मूसलाधार बारिश ने नगर के वार्ड संख्या 18 में अवस्थित रेलवे मध्य विद्यालय के 5 सौ से ऊपर बच्चों को एक से डेढ़ फीट पानी पार कर स्कूल पहुंचने को मजबूर कर दिया है. बारिश से पूरा का पूरा स्कूल चारों तरफ से पानी से घिर गया है. पिछले साल नगर परिषद की ओर से जो राबिस गिराकर रास्ता बनाया गया था, वो भी पानी में डूब गया है. अब उस रास्ते से भी शिक्षकों व बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी होगी. मूसलाधार बारिश के बाद रविवार को स्कूल पहुंचे स्कूल के प्रधान शिक्षक राय राकेश कुमार ने बताया कि पानी स्कूल के अंदर घुस गया है. वही देखने आए थे. विभाग के अधिकारियों को खबर कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि पिछले साल सभापति की ओर से राबिस गिरवाकर रास्ता बनाया गया था. वह भी डूब गया है. विभाग को पत्र लिखा जा रहा है ताकि बच्चों की परेशानी खत्म हो सके. वही पार्षद निरंजन मिश्र ने बताया कि इस संदर्भ में विभागीय अधिकारी व नगर परिषद को अवगत करा दिया गया है. समस्या के समाधान का आश्वासन मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन