ePaper

भंगहा और इनरवा थाने में लगा जनता दरबार, निबटाये गये मामले

Updated at : 03 May 2025 6:31 PM (IST)
विज्ञापन
भंगहा और इनरवा थाने में लगा जनता दरबार, निबटाये गये मामले

भूमि संबंधी विवादों को निपटाने के उद्देश्य से प्रखंड के भंगहा और इनरवा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन शनिवार किया गया.

विज्ञापन

मैनाटांड़. भूमि संबंधी विवादों को निपटाने के उद्देश्य से प्रखंड के भंगहा और इनरवा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन शनिवार किया गया. इसमें फरियादियों की काफी भीड़ रही. मौके पर सीओ आशीष आनंद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भूमि संबंधी और छोटा विवाद समझौता से सुलह किया जा सकता है. अगर कोई छोटा मोटा विवाद हो तो पंचायत के ग्राम कचहरी में जाये. वहां सरपंच की अध्यक्षता में उसे निपटाया जा सकता है. बहुत से मामलों में सरपंच को अधिकार सरकार के द्वारा दिए गये हैं. आप सभी ग्रामीण भाई उसका लाभ उठाये. केस मुकदमा से आप सभी बचें. हरेक शनिवार को लगने वाले जनता दरबार से आप सभी लोग फायदा उठाये. भूमि विवाद सुलह समझौता से खत्म हो जाए या हम सबों के लिए बहुत बड़ी बात होगी. सीओ श्री आनंद ने बताया कि जनता दरबार में आये तीन मामले को निपटाया गया. वहीं दो मामले में नापी के लिए लिखा गया. जनता दरबार में पुलिस अधिकारी, राजस्व कर्मी सहित काफी संख्या में फरियादी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन