सभी बंदी समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का काम करें: डीएम

Published at :20 Feb 2025 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
सभी बंदी समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का काम करें: डीएम

उपकारा, बगहा में आज बंदी दरबार का आयोजन किया गया. डीएम दिनेश कुमार राय ने बंदी दरबार का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया.

विज्ञापन

बगहा. उपकारा, बगहा में आज बंदी दरबार का आयोजन किया गया. डीएम दिनेश कुमार राय ने बंदी दरबार का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया.इस अवसर पर डीएम ने 250 से अधिक कैदियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज उप कारा बगहा में बंदी दरबार का आयोजन किया गया.बंदी दरबार में बंदियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि कुछ भटकाव एवं भूल चूक के कारण जो लोग कारा में आए हैं. बगहा उप कारा में हुआ बंदी दरबार का आयोजन उनके लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि बंदी दरबार का आयोजन कारा में बंद बंदियों की समस्याओं को सुनने एवं उनका उचित निराकरण करने के लिए किया गया है. उन्होंने बंदियों से कहा कि कारा बस कारा नहीं है, अब यह कारा एवं सुधार गृह हो चुका है. सरकार के द्वारा कारा के अधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशिक्षण दिलाया गया है, ताकि उनके कार्य, व्यवहार, संस्कृति में बदलाव आए. उन्होंने कहा कि इसके पूर्व में जेल आईजी था. कारा की व्यवस्था में सुधार करने की सार्थक कार्रवाई की गई, जिसका लाभ आज बंदियों को सुगमतापूर्वक मिल रहा है. किसी भी बंदी को कोई असुविधा नहीं हो, इसका ध्यान दिया जा रहा है. अत्याधुनिक सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना की उपलब्धता सुनिश्चित कराया जा रहा है अत्याधुनिक सुविधाओं एवं आधारभूत संरचना की उपलब्धता सुनिश्चित कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कारा में आदर्श आचरण प्रस्तुत करने पर सजा की अवधि में कमी होती है. इसलिए सभी बंदी कोई ऐसा प्रतिकूल कार्य नहीं करें, जिससे सजा में वृद्धि हो. अपने आचरण में बदलाव लाएं एवं समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का प्रयास करें. एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बंदियों से कहा कि किसी किसी कारणवश आप इस कारा में पहुंचे हैं. कहीं गलती किये होंगे. कानून हाथ में लिए होंगे. राज्य सरकार द्वारा आपकी सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है. उन्होंने कैदियों से अनुरोध किया कि यहां से बाहर जाने के बाद अच्छा व्यक्ति बनें, अच्छी जिंदगी जिए.काराधीक्षक, उप कारा ने कहा कि विभागीय निर्देश के आलोक में आज बंदी दरबार का आयोजन किया जा रहा है. बंदियों के व्यवहार में सुधार के लिए लगातार उप कारा द्वारा कार्य किये जा रहे हैं. प्रातः वंदना के साथ योगा, कसरत, पढ़ाई-लिखाई की व्यवस्था की गई है. यहां के बंदी पुस्तकालय का समुचित लाभ ले रहे हैं. इसके साथ ही इनके लिए स्मार्ट क्लास की भी व्यवस्था की गई है. बंदियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिलाया गया है अधीक्षक जेल को डीएम ने दिया आवश्यक दिशा-निर्देश वहीं डीएम एवं एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज द्वारा उप कारा का निरीक्षण भी किया गया. इसके साथ ही अधीक्षक जेल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.डीएम ने निर्देश दिया कि कैदियों को जेल मैनुअल के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय.इस अवसर पर एसपी,एसडीएम बगहा गौरव कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता बगहा अंजेलिका कृति, अधीक्षक उप कारा बगहा मनोज कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन