प्रभात खबर साइबर अपराध कार्यक्रम की सभी ने की सराहना

प्रभात खबर की ओर से साइबर अपराध के खिलाफ जन जागरूकता अभियान का शुरुआत किया गया है.
बगहा. प्रभात खबर की ओर से साइबर अपराध के खिलाफ जन जागरूकता अभियान का शुरुआत किया गया है. इसी क्रम में शहर के एमएवाई सेंट्रल पब्लिक स्कूल न्यू कॉलोनी बगहा एक के सभागार भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बगहा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक आर्यन देव व संचालन आराध्या मोदनवाल ने किया. इसके पूर्व मुख्य अतिथि अनिल कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस दौरान एक शिक्षक के रूप में मुख्य अतिथि अनिल कुमार ने बच्चों को न सिर्फ साइबर क्राइम से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी दी, बल्कि साइबर क्राइम के रोकथाम व बचाव के सभी तरीकों को भी साझा किया. उन्होंने कहा कि आज की इस बेहद ज्वलंत समस्या पर प्रभात खबर का यह अभियान पुरजोर स्वागत के योग्य है. इस अभियान में पुलिस प्रशासन सतत सहयोग करता रहेगा. अतिथि ने कार्यक्रम में शामिल छात्र व छात्राओं से कहा कि साइबर अपराध के प्रति जागरूकता ही सबसे सटीक और आसान बचाव है. इसलिए आप विद्यार्थी ही साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूकता के अभियान दूत बन सकते हैं. क्योंकि परिवार के साथ आप सबके पास पड़ोस के लोग भी आपकी बात को सहजता पूर्वक स्वीकार करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




