गिरफ्तार विक्की व सागर के परिजनों से पुलिस ने की पूछताछ

Updated at : 16 Apr 2024 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
गिरफ्तार विक्की व सागर के परिजनों से पुलिस ने की पूछताछ

अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर फायरिंग मामले में गुजरात से गिरफ्तार शूटर विक्की गुप्ता व सागर पाल पश्चिम चंपारण के गौनाहा थाने के मसही गांव के निवासी हैं.

विज्ञापन

गौनाहा(प चंपारण). अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित आवास के बाहर फायरिंग मामले में गुजरात से गिरफ्तार शूटर विक्की गुप्ता व सागर पाल पश्चिम चंपारण के गौनाहा थाने के मसही गांव के निवासी हैं. दोनों मजदूरी करने के नाम पर महाराष्ट्र गये थे, लेकिन वहां से लॉरेंस विश्नाेई गैंग के लिए काम कर रहे थे. दोनों की गुजरात में गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद देर रात एसटीएफ के साथ गौनाहा पुलिस ने दोनों के घरों में छापेमारी कर उनके परिजनों को हिरासत में लिया. हालांकि पूछताछ के बाद मंगलवार को सभी को छोड़ दिया गया. जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब 11:30 बजे एसटीएफ के साथ गौनाहा पुलिस मसही गांव पहुंची और तीन लोगों को उठाकर थाने ले गयी. बताया गया कि मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर की गयी फायरिंग मामले में जिन दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, उसी मामले में पूछताछ के लिए गिरफ्तार आरोपी विक्की गुप्ता के पिता साहेब साह, सागर पाल के भाई राहुल पाल व उनसे बात करने वाले उसके मित्र के पिता अमेरिका महतो को पुलिस विशेष जानकारी को लेकर पूछताछ के लिए थाने ले गयी थी. बाद में मंगलवार को दोपहर उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया. थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया है कि पूछताछ के बाद तीनों व्यक्तियों को छोड़ दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन