पुलिस ने 24 घंटे में 76 वारंटों का किया निष्पादन, विभिन्न कांड में 11 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर वारंट व कांडों फरार चल रहे आरोपी एवं अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा रहा है.
बगहा. पुलिस जिला बगहा में विधि व्यवस्था के साथ शांति व सौहार्द वातावरण बनी रहे इसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाकर वारंट व कांडों फरार चल रहे आरोपी एवं अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा रहा है. जिस क्रम में पुलिस ने विगत 24 घंटे में 76 वारंटों का निष्पादन किया है. जबकि विभिन्न कांड में 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. वही सघन वाहन जांच में पुलिस ने 68 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. उक्त जानकारी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने दी. एसपी ने बताया कि पटखौली थाना द्वारा वारंट में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. लौकरिया थाना द्वारा शराब के कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. चौतरवा थाना द्वारा शराब के कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. धनहा थाना द्वारा अन्य कांड में 1 तथा वारंट में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. रामनगर थाना द्वारा अन्य कांड में 1 तथा वारंट में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. भैरोगंज थाना द्वारा शराब के कांड में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. नदी थाना द्वारा 15.12 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है. इस प्रकार पुलिस ने कुल 76 वारंटों का निष्पादन किया गया है. जिसमें 53 जमानतीय एवं 25 अजमानतीय शामिल हैं वहीं दूसरी ओर अपराध नियंत्रण हेतु वाहन जांच किया चलाया गया. जिस क्रम में बगहा थाना द्वारा 7 हजार रुपये, भैरोगंज थाना द्वारा 1 हजार रुपये, वाल्मीकिनगर थाना द्वारा 10500 रुपये, धनहा थाना द्वारा 2 हजार रुपये, भितहा थाना द्वारा 16 हजार रुपये, रामनगर थाना द्वारा 5 हजार रुपये, लौकरिया थाना द्वारा 7 हजार रुपये, गोबर्धना थाना द्वारा 3 हजार रुपये, यातायात थाना द्वारा 16,500 रुपये समेत कुल 68 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




