अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रहा ईसीजी का सुविधा, बाहर प्राइवेट में कराना पड़ रहा ईसीजी

मरीजों को कमल नाथ तिवारी अनुमंडलीय अस्पताल में ईसीजी की निशुल्क सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध है. लेकिन मरीजों को नहीं मिल पा रहा है.
बगहा. मरीजों को कमल नाथ तिवारी अनुमंडलीय अस्पताल में ईसीजी की निशुल्क सुविधा सरकार द्वारा उपलब्ध है. लेकिन मरीजों को नहीं मिल पा रहा है. मरीजों को बाहर प्राइवेट लैब से ईसीजी कराना पड़ रहा है. जो निशुल्क सेवा की आश लगाए कमल नाथ तिवारी अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में इलाज कराने आये मरीजों के जेब पर भारी पड़ रहा है. बाहर से ईसीजी कराने को बोला गया सोमवार की सुबह 8 बजे सीने में दर्द की शिकायत लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे बगहा शहर के रत्नमाला निवासी मो. रेयाज के इलाज के क्रम में ईसीजी कराने की सलाह दी गई.लेकिन अस्पताल में ईसीजी सुविधा रहते हुए उसे बाहर से ईसीजी कराने को बोला गया और इस मरीज का बाहर के लैब में ईसीजी हुआ. मरीज के परिजन से जब बात की गई तो उन्होंने बताया की मुझे जानकारी भी नहीं थी की अस्पताल में ईसीजी सुविधा उपलब्ध है. कार्यरत चिकित्सक एवं कर्मियों द्वारा बोला गया की बाहर से करा कर लाइये. मुझसे एक बार भी नहीं बताया गया की अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध है. दो सेट ईसीजी मशीन अस्पताल में पहले से है बताते चले की अस्पताल में दो सेट ईसीजी मशीन है.एक अस्पताल में पहले से है. दूसरा करीब तीन माह पहले अस्पताल में वृज फाउंडेशन द्वारा लगाया गया है. एक टेक्निशियन के अभाव में बंद है.तो दूसरे की प्रिंटर खराब है.यह कहा जाए कि इस अस्पताल में ईसीजी मशीन संचालन के लिए टेक्निशियन की अति आवश्यकता है. बोले उपाधीक्षक कमल नाथ तिवारी अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डा. एके तिवारी ने बताया कि अस्पताल के पास जो ईसीजी है, उसका प्रिंटर खराब है. तथा फाउंडेशन के द्वारा जो लगाया गया है. उसमें टेक्निशियन नहीं है. अस्पताल के ही कर्मियों के भरोसे से है. इसमें अस्पताल के तीनों प्रशिक्षित जीएनएम की ड्यूटी मॉर्निंग में ही है. जो उनकी शिफ्ट बदल चुकी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




