हंगामे की भेंट चढ़ी पंचायत समिति की बैठक, सदस्यों ने किया बहिष्कार

Published at :28 Feb 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
हंगामे की भेंट चढ़ी पंचायत समिति की बैठक, सदस्यों ने किया बहिष्कार

प्रखंड स्थित सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख जयप्रकाश पासवान की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

गौनाहा. प्रखंड स्थित सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख जयप्रकाश पासवान की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई. इसका दृश्य काफी हंगामेदार रहा. बैठक में समीक्षात्मक बैठक की तैयारी को लेकर चर्चा की गई. वही रूपौलिया पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अवध बिहारी खोजवार ने सदन में सवाल उठाया है कि विगत बैठक में सदन में जो प्रस्ताव लाए गए थे, उसके आलोक में क्या कार्यवाही की गई है, इस पर चर्चा होनी चाहिए. अन्यथा आगे की कार्यवाही को स्थगित करने का मांग करता हूं. इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि हमने सभी विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही के लिए लिख दिया है, वहीं कुछ विभाग के रिपोर्ट भी आ गये है. बाकी के लिए हम प्रयासरत हैं. यह कहते हुए कार्यवाही को आगे बढ़ने का सदन से आग्रह किया. वहीं उपप्रमुख राजेश गढ़वाल ने कहा कि जब तक विगत बैठक की समीक्षा रिपोर्ट सामने नहीं लाती है, तब तक इस सदन को चलने नहीं दिया जाएगा. वहीं बेलसंडी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रुद्रदेव पटवारी ने कहा कि यह विभाग का लापरवाही है कि सूचना के अभाव में किसी भी विभाग का अधिकारी उपस्थित नहीं है और जब किसी भी विभाग के अधिकारी ही उपस्थित नहीं है तो सदन में सवाल किससे पूछी जाएगी. यह कहते हुए सभी पंचायत समिति सदस्यों ने पंचायत समिति की बैठक का वहिस्कार करते हुए सदन से बाहर निकल गये. कुछ देर बाद बीडीओ ने प्रमुख के कार्यालय में पहुंचकर कार्यवाही को आगे बढ़ाने का प्रमुख से आग्रह किया. लेकिन पंचायत समिति सदस्यों ने किसी की एक भी नहीं सुनी और बैठक को स्थगित रहने देने पर अड़े रहे. पंचायत समिति सदस्यों का मांग था कि कम से कम पिछले तीन बैठक समीक्षात्मक रिपोर्ट चाहिए. इसके बाद ही हम पंचायत समिति सदस्य बैठक में हिस्सा लेंगे. बैठक में जहां अधिकारी के रूप में पंचायत राज पदाधिकारी अन्नपूर्णा देवी कार्यक्रम पदाधिकारी उमेश सिंह उपस्थित थे. वहीं पंचायत समिति सदस्यों में रूप तारा देवी, धर्म सेन राम, नहमा खातून, मनोरमा देवी, मंजू देवी, रामसनेही चौरसिया,अंजू देवी, सुहागिन देवी, अमरू नेशा खातून,प्रदीप साह, नंदू साह ,शशि सिंह, विवेक कुमार, नंद किशोर चौरसिया, कविता देवी समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन