ePaper

जल्द नीट एंड क्लीन होगा अपना शहर, दुरूस्त होगी ट्रैफिक व्यवस्था, हटेंगे अवैध कब्जे

Updated at : 03 May 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
जल्द नीट एंड क्लीन होगा अपना शहर, दुरूस्त होगी ट्रैफिक व्यवस्था, हटेंगे अवैध कब्जे

यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो आने वाले दिन में बेतिया शहर नीट एंड क्लीन होगा.

विज्ञापन

बेतिया. यदि सबकुछ ठीकठाक रहा तो आने वाले दिन में बेतिया शहर नीट एंड क्लीन होगा. शहर का हर कोना कोना साफ सुथरा होगा. अतिक्रमण चाहे सड़कों पर हो या नाले पर या एनएच 727 के सर्विस लेन पर सबकुछ हटाया जायेगा. इसके लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन और लाइन विभाग संयुक्त रुप से कार्रवाई करेगा. अभियान के तहत शुरु होनेवाली कार्रवाई में सभी एजेंसियों की जिम्मेवारी तय की जायेगी और लापरवाही पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. इस बार सभी पक्षों से सख्ती से निपटने की तैयारी हो रही है. ताकि कहीं से कुछ कम नहीं रह जाय. शीघ्र हीं इसके लिए संयुक्त बैठक बुलायी जायेगी. इसमें ट्रांस्पोर्टर, ई रिक्सा संघ ऑटो चालक संघ के प्रतिनिधियों को भी इस बैठक में शामिल किया जायेगा. जिसके चलते जाम की समस्या हो रही है. ऐसे में वाहन पड़ाव पर भी ध्यान रखा जायेगा. ताकि जहां तहां वाहन खड़ा कर जाम की समस्या उत्पन्न नहीं हो. जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने बताया कि शहर में आये दिन शिकायत मिलती रहती है कि कतिपय तत्वों द्वारा सड़को या सार्वजनिक स्थलों का अतिक्रमण कर स्थायी निर्माण करा लिया गया है. वहीं कुछेक वाहन चालक यत्र तत्र वाहन पार्किंग कर जाम की समस्या उत्पन्न कर देते है. ऐसे में शनिवार को बेतिया, बगहा पुलिस अधीक्षक समेत अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर इसपर मंत्रणा किया गया है. बैठक में अगले सप्ताह से सर्वप्रथम शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्थायी, अस्थायी अतिक्रमण को चिन्हित करने, वाहन पार्किंग स्थल को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है. शहर में सड़को के चौड़ीकरण में बाधक बने स्थायी एवं अस्थायी निर्माण को भी अतिक्रमणमुक्त करने का अभियान चलाया जायेगा.

—————-

बिजली एवं टेलीफोन को भी हटाने का चलेगा अभियान

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रायः बिजली विभाग या टेलीफोन विभाग बिना अनापत्ति के जब इच्छा कहीं भी बिजली का पोल लगा दिया है. ऐसे में सड़क के चौड़ीकरण में बाधक बने बिजली पोल एवं टेलीफोन पोल को भी हटाने का अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए समीक्षा भी की जायेगी कि विभागीय लापरवाही से यदि सड़क के बीचोबीच या बिना अनापत्ति के बिजली का पोल स्थापित गया है तो समीक्षा में ऐसे दोषी को चिन्हित करते हुए उनपर भी कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को लिखा जायेगा.

—————-

कोट…

शहरवासियों से मेरी अपील है कि यदि सड़क पर स्थायी या अस्थायी निर्माण किये हैं तो वें अपने स्वेच्छा से हटा लें. अन्यथा जब प्रशासन अतिक्रमण हटायेगा तो अतिक्रमण हटाने के साथ हीं संबंधित अतिक्रमणकारियों पर पेनाल्टी भी तय किया जायेगा.

दिनेश कुमार राय, डीएम पश्चिम चंपारण

—————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन