हथकड़ी सरकाकर अभिरक्षा से एक फरार

Published at :27 Feb 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
हथकड़ी सरकाकर अभिरक्षा से एक फरार

मद्य निषेध विभाग के अभिरक्षा से हथकड़ी सरकाकर नौतन थाना क्षेत्र के शिवराजपुर वार्ड 16 निवासी अविनाश कुमार फरार हो गया है.

विज्ञापन

बेतिया. मद्य निषेध विभाग के अभिरक्षा से हथकड़ी सरकाकर नौतन थाना क्षेत्र के शिवराजपुर वार्ड 16 निवासी अविनाश कुमार फरार हो गया है. मद्य निषेध विभाग की टीम बुधवार को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल से उसका मेडिकल जांच करा कर वापस लौट रही थी. इसी दौरान नगर के उत्तरवारी पोखरा के समीप से वह हथकड़ी सरकाकर गाड़ी से उतर गया और भीड़ में गुम हो गया. मामले में कालीबाग थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. कालीबाग थानाध्यक्ष विवेक बालेंदु ने बताया कि मद्य निषेध विभाग के जमादार के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जल्द ही अविनाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. जानकारी के अनुसार 25 फरवरी को मद्य निषेध उत्पाद विभाग की टीम नौतन थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गंडक दियारा इलाके से अविनाश कुमार को 108 लीटर बंटी बबली देसी शराब व एक बाइक के साथ गिरफ्तार की थी. मेडिकल जांच के बाद वापसी के दौरान अविनाश कुमार उत्तरवाली पोखरा के समीप लगे सड़क जाम व भीड़ का फायदा उठा फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन