ePaper

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, तीन जख्मी

Updated at : 02 May 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, तीन जख्मी

नवलपुर थाना क्षेत्र के चुनहवापुल के समीप दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं एक की मौत हो गई है.

विज्ञापन

योगापट्टी. नवलपुर थाना क्षेत्र के चुनहवापुल के समीप दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. वहीं एक की मौत हो गई है. मृत युवक की पहचान नवलपुर गांव निवासी विजय कुमार के रूप में की गई है. वहीं जख्मी लोगों की पहचान बलुआ परेगावा गांव निवासी प्रवेश पडित, डीही गांव निवासी कयामुद्दीन अंसारी, नवलपुर निवासी किशोरी मांझी के पुत्र राजन कुमार व बथवारिया थाना क्षेत्र चन्द्रहा रुपौलिया महावीर मुसहर के पुत्र बालचंद मुसहर के रूप में हुई है. सभी घायलों को इलाज के लिए योगापट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा केन्द्र में लाया गया. डॉ रजनीश कुमार ने बताया कि सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया है. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार दोनों मोटरसाइकिल काफी तेज गति से एक दूसरे को आमने-सामने की टक्कर हो गई. सूत्रों के अनुसार दो मोटरसाइकिल पर पांच लोग सवार थे. सभी के सभी घायल हो गए. जिसमें एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई. वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन