ePaper

परशुराम जयंती पर ब्राह्मण एकता का भरा गया हुंकार

Updated at : 30 Apr 2025 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
परशुराम जयंती पर ब्राह्मण एकता का भरा गया हुंकार

नगर के नर्मदेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में बुधवार की सुबह जुटे सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम जयंती पर ब्राह्मण एकता और अखंडता का परिचय दिया.

विज्ञापन

रामनगर. नगर के नर्मदेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में बुधवार की सुबह जुटे सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम जयंती पर ब्राह्मण एकता और अखंडता का परिचय दिया. इसका आरंभ में मंत्रोच्चारण, शंखनाद के साथ विशाल प्रभात फेरी निकाल किया गया. जिसमें फिर उक्त मंदिर परिसर में एक कार्यक्रम भी आयोजित हुआ. जिसका आगाज दीप प्रज्वलित कर किया गया. जहां उनकी प्रतिमा को फूल माला पहनाया गया. इसमें जुटे सभी को अंग वस्त्र और माला देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान विष्णु भगवान के छठे अवतार परशुराम के बारे में चर्चा की गई. प्रभात फेरी में एक साथ एकत्रित सैकड़ों ब्राह्मणों ने एक मंच पर एकत्रित होकर और ब्राह्मण एकता का हुंकार भरा. इसमें भगवान परशुराम के नारे लगाए गए. कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य दिनेश शुक्ला तथा मंच संचालन स्थानीय चीनी मिल के एसीएम विनय मिश्रा द्वारा किया गया. इस दौरान मंत्रोच्चारण और शंखनाद पं. वरुण तिवारी पं. घनश्याम ओझा, पं. सोनू पांडेय, पं. जितेंद्र पांडेय, पं. मनीष नाथ पांडेय व पं हरेंद्र पांडेय ने किया. इसमें मुख्य रूप से डॉ. धनंजय द्विवेदी, डॉ. ऐश्वर्य चौबे,राजेश द्विवेदी,सदाकांत शुक्ला, दीपक तिवारी, कृष्णा शुक्ला, दीपक द्विवेदी, मुनींद्र कुमार मिश्रा, मुकुल कुमार दुबे, सोनू शुक्ला, राजन पांडेय, मनीष पांडेय, सोनू दुबे, सोनू पांडेय, लक्ष्मी नारायण शुक्ला, जयप्रकाश झा, गुड्डू पांडेय, अभिषेक मिश्रा, सौरभ उर्फ शिबूपांडेय, अनूप उपाध्याय सहित सैकड़ों ब्राह्मण शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन