सुरक्षा को लेकर पुराना पुल बंद, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 24 Oct 2025 5:54 PM

विज्ञापन

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुराने पुल पर आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है.

विज्ञापन

मधुबनी. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुराने पुल पर आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है. अंचलाधिकारी नंदलाल राम ने बताया कि 14 नवंबर तक इस पुल पर किसी भी प्रकार के वाहन या पैदल यात्रियों को जाने की अनुमति नहीं होगी. सभी को नए पुल के रास्ते से ही आवागमन करना होगा. उन्होंने कहा कि चुनाव अवधि में सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो. हालांकि प्रशासन के इस निर्णय से स्थानीय ग्रामीणों और दुकानदारों में नाराजगी देखी जा रही है. दुकानदार चंद्रिका चौधरी, जय प्रकाश गौड़, सुनील कुशवाहा, नागेंद्र शर्मा और प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि इस पुल से रोज़ाना महिलाओं और बच्चों का आना-जाना होता था पुल बंद होने से व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और ग्राहकों की संख्या घट गई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कम से कम पैदल यात्रियों के लिए पुल को खोला जाए, जिससे लोगों को सुविधा हो और व्यवसाय भी प्रभावित न हो वहीं, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा दृष्टिकोण से लिया गया यह निर्णय अस्थायी है और स्थिति सामान्य होने पर पुल को पुनः खोलने पर विचार किया जाएगा. मौके पर थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह व अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन