इंडोर स्टेडियम की बदहाली को ले एबीवीपी ने सौंपा जिला खेल पदाधिकारी को ज्ञापन

इंडोर स्टेडियम की बदहाली एवं लचर व्यवस्था को लेकर जिला खेल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा.
बेतिया. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने जिला खेलो भारत संयोजक अभयानंद दीक्षित के नेतृत्व में जिले के एकमात्र इंडोर स्टेडियम की बदहाली एवं लचर व्यवस्था को लेकर जिला खेल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. खेलो भारत अभियान के जिला संयोजक अभयानंद दीक्षित ने कहा की यह हमारे जिले का दुर्भाग्य है की यहां एक हीं इंडोर स्टेडियम है और उसके अलावा भी यह स्टेडियम अपनी बदहाली और लचर व्यवस्था पर रोता हुआ नजर आ रहा है.आज यहां साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है. पीने के लिए स्वच्छ पानी की भी व्यवस्था नहीं है.शौचालय की स्थिति ऐसी है की जैसे कबाड़ रखने का स्थान हो. विद्युत आदि की भी कोई समुचित विकल्प नहीं है. कई बार ऐसा होता है की खेल के दौरान भी लम्बे समय के लिए लाइट कट जाने से खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ जाता है. नगर खेलो भारत संयोजक पंकज पाण्डेय ने कहा कि यहां की कुर्सियों पर जमी धूल चीख चीख कर अपनी बदहाली पर रो रही है.आज बच्चों की सुरक्षा के लिए यहां सीसीटीवी की कोई व्यवस्था नहीं है. हमने खेल पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा है. दिए समय के अंदर अगर कार्य नहीं हुआ तो अभाविप आंदोलन हेतु बाध्य होगी.मौके पर सौरव कुमार पंकज आदि उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




