कल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी नीट यूजी की परीक्षा, तैयारी पूरी

Published by :SATISH KUMAR
Published at :02 May 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
कल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी नीट यूजी की परीक्षा, तैयारी पूरी

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से चार मई को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारी के लिए शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

बेतिया. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से चार मई को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारी के लिए शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में बैठक हुई. डीएम ने कहा कि नीट (यूजी) परीक्षा को भी पूर्ण स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न कराएं. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करें. किसी भी स्तर पर कोई भी चूक नहीं होनी चाहिए, इसका विशेष ध्यान रखें. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों पर फ्रिस्किंग की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें. महिला परीक्षार्थियों के फ्रिस्किंग के लिए अलग व्यवस्था करें. महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला पुलिस पदाधिकारी, महिला कर्मी ही करेंगी. उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा से संबंधित सभी प्रकार की सूचनाएं यथा-सीटिंग एजेंजमेंट, ब्लॉक आदि स्पष्ट प्रदर्शित होनी चाहिए ताकि परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। इस हेतु साईनेजेज का उपयोग भी करें.उन्होंने निर्देश दिया कि जैमर, सीसीटीवी पूरी तरह से फंक्शनल रहना चाहिए. इसकी फंक्शनालिटी की जांच पूर्व में ही कर लें। इसके साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर पेयजल, शौचालय, पंखा, पर्याप्त रौशनी सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से रहनी चाहिए. एसपी डॉ शौर्य सुमन ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जायेगी. पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की जयेगी. उन्होंने पुलिस दंडाधिकारियों से कहा कि फ्रिस्किंग काफी महत्वपूर्ण है, परीक्षा केन्द्र के गेट पर अच्छे तरीके से की फ्रिस्किंग कर ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष तक भेजेंगे. बता दें कि नीट (यूजी) परीक्षा एकल पाली (अपराह्न 2.00 बजे से अपराह्न 5.20 तक) में संचालित होगी. जिला मुख्यालय अवस्थित एमजेके कॉलेज, ब्लॉक ए, एमजेके कॉलेज ब्लॉक बी, आरएलएसवाई कॉलेज, ब्लॉक ए, आरएलएसवाई कॉलेज, ब्लॉक बी, राज सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल, विपिन हाईस्कूल, राज सम्पोषित कन्या प्ल्स टू स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन