ePaper

नवलपरासी जिला प्रशासन ने हटाया निषेधाज्ञा, जनजीवन सामान्य

Updated at : 13 Sep 2025 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
नवलपरासी जिला प्रशासन ने हटाया निषेधाज्ञा, जनजीवन सामान्य

नेपाल के पूर्वी नवलपरासी जिला में बुधवार से जारी निषेधाज्ञा को शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा हटा लिया गया है.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. नेपाल के पूर्वी नवलपरासी जिला में बुधवार से जारी निषेधाज्ञा को शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा हटा लिया गया है. जिससे यहां जनजीवन सामान्य हो गया है. लेकिन वाल्मीकिनगर बॉर्डर को अभी भी सील रखा गया है. सिर्फ दवा तथा अन्य अतिआवश्यक कार्य के लिए ही एसएसबी के द्वारा बॉर्डर से आने जाने की अनुमति दी जा रही है. पूर्वी नवलपरासी के जिलाधिकारी भविश्वर पांडेय के द्वारा जारी किया गया जिला प्रशासन कार्यालय के विज्ञप्ति के बाद सीमावर्ती त्रिवेणी के बाजार फिर से खुल गया है तथा सड़क पर सार्वजनिक सवारी साधन का आवागमन भी शुरू हो गया है. रविवार से स्थानीय कार्यालय भी खुल जाएगा. शनिवार को सभी कार्यालय के कर्मचारियों के द्वारा कार्यालय की सफाई किया जा रहा है. लेकिन जिला के विद्यालय को खोलने को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है. सीमावर्ती 36 नंबर फाटक पर स्थित दुकान तो खुल गया है. लेकिन बॉर्डर के सील होने के वजह से दुकान पर ग्राहक नहीं दिख रहे है.

महिला के साथ छेड़खानी मामले में एक गिरफ्तार

रामनगर. नगर के वार्ड नंबर 4 रतनपुरवा मोहल्ले में शराब पीकर गाली-गलौज व महिला के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. इस मामले में अनीता पांडेय के बयान पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गयी है. पीड़ित महिला ने अपने एफआईआर में बताई है कि शाम में वह अपने घर के सामने बैठी हुई थी. तभी गांव के अशोक तुरहा शराब पीकर गाली-गलौज व छेड़खानी करने लगा. 112 की पुलिस टीम को सूचना देने पर पुलिस पकड़कर थाना लाई. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराबी को जांचोपरांत जेल भेज दिया गया है.

आपसी विवाद में मारपीट, एफआईआर दर्ज

रामनगर. स्थानीय थाना क्षेत्र के त्रिवेणी नहर सिसवानी टोला में आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच गाली-गलौज व मारपीट मामले में कोर्ट से निर्गत परिवाद के आधार पर एफआईआर दर्ज हुई है. बिंदा देवी ने एफआईआर दर्ज कराई है. जिसमें बताया गया है कि बीते 14 मई को उसके बेटा के साथ आपसी विवाद को लेकर मजमा बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाई है. इस मामले में धोबी टोला के राजू सोनी, मु. सुभावती देवी, अरुण सोनी, प्रिंस सोनी, राहुल सोनी, राजू सोनी की पत्नी रानी देवी, लौरिया के मु. ज्ञांती देवी को नामजद अभियुक्त बनाई है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दिए गए है.

पुलिस ने मोबाइल चोर को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

बगहा. नगर थाना की पुलिस ने चखनी गांव से एक मोबाइल चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस बीती रात गश्ती में निकली हुई थी. उसी समय सूचना मिली कि मोबाइल चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर रखा है. सूचना मिलते ही पुलिस चखनी गांव पहुंची और मोबाइल चोर को मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया. वही ग्रामीणों ने बताया कि उक्त चोर गांव में आये दिन कोई न कोई चोरी करने से बाज नहीं आता है. जिसको पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए चोर को थाना लाई और चोर से पूछताछ के दौरान वह अपना नाम मोहन यादव बताया. थानाध्यक्ष ने इस मामले में चोर के विरुद्ध कांड अंकित कर पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन