ऐतिहासिक नर्मदेश्वर शिव मंदिर आधुनिक साधनों से भी होगा लैश

नगर के ऐतिहासिक नीलकंठ नर्मदेश्वर शिव मंदिर को आधुनिक संसाधनों से युक्त करने की रूपरेखा लगभग तैयार हो चुकी है.
रामनगर. नगर के ऐतिहासिक नीलकंठ नर्मदेश्वर शिव मंदिर को आधुनिक संसाधनों से युक्त करने की रूपरेखा लगभग तैयार हो चुकी है.इसमें चबूतरे के विस्तार के साथ ही इसके आसपास पेवर ब्लॉक लगाने की तैयारी है. चबूतरे की साज – सज्जा के लिए इसमें जगमग टाइल्स लगेंगे. साथ ही मंदिर के सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए उसके चारों तरफ से ऊंची चारदीवारी करने की योजना है.नप के सभापति, व उपसभापति ने आर्किटेक्ट की मदद से एक डिजाइन तैयार कराया गया है. जिसे बहुत जल्द साकार किया जाएगा.इसमें श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए तकरीबन तीन भव्य दरवाजे लगेंगे. पूजन अर्चना को पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब एक दर्जन शौचालय भी बनाया जाएगा. जो मंदिर के उत्तर चहारदीवारी के आसपास निर्मित होंगे.चबूतरे की 5 फीट बढ़ेगी चौड़ाई
मंदिर का चबूतरे को लगभग पांच फुट तक और विस्तार होगा. जिससे डेढ़ सौ वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र में पहुंचे श्रद्धालुओं को पहले से अधिक जगह उपलब्ध होगा.पूजन अर्चना के साथ ही विवाह, कथा और परिक्रमा करने में सुविधा बढ़ेगी.पेवर ब्लॉक लगने से कीचड़ से मिलेगा छुटकारा. नगर के ऐतिहासिक मंदिर के आसपास पेवर ब्लॉक लगाया जाएगा. जिससे सावन मास में नेपाल,यूपी समेत अनेक प्रखंडों से आकर जो श्रद्धालु.श्वेता कुमारी उपसभापति नगर परिषद
रामनगर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के संसाधनों के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही निविदा कराई जाएगी. सीएम समग्र शहरी विकास योजना कि राशि से नगर के शिव मंदिर चहारदीवारी और इसके दरवाजे और परिसर में पेवर ब्लॉक और शौचालय का काम पूरा किया जाएगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




