Narkatiaganj News: भाकपा (माले) की बैठक में महंगाई, बेरोजगारी और यूरिया संकट पर सरकार को घेरा, चलाएगा अभियान

बैठक में माले नेता | Prabhat Khabar Network
भाकपा (माले) ने नरकटियागंज में महंगाई, बेरोजगारी और यूरिया संकट जैसे जनसमस्याओं पर सरकार के दमनात्मक रवैये की कड़ी आलोचना की. जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अगस्त में छात्र-युवा, मजदूर और किसानों के बीच एक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है.
West Champaran News: भाकपा (माले) चंपारण जोन की बैठक शुक्रवार को नरकटियागंज में आयोजित हुई. बैठक में देशभर में चल रहे छात्र-युवा एवं मजदूर आंदोलनों के साथ-साथ महंगाई, बेरोजगारी, यूरिया की किल्लत और गरीबों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई.
जनसमस्याओं पर सरकार को घेरा
बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जनसमस्याओं के समाधान के बजाय दमनात्मक रवैया अपना रही है. नेताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए व्यापक जनआंदोलन की आवश्यकता पर जोर दिया.
शिक्षा व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा
बैठक में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी, उज्जैन महाकाल मंदिर की जमीन से जुड़े कथित घोटाले, नीट परीक्षा तथा पेपर लीक जैसे मुद्दों का भी उल्लेख किया गया. वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था के बाजारीकरण का आरोप लगाते हुए इस पर चिंता जताई.
अगस्त में चलेगा जनसंपर्क अभियान
भाकपा (माले) ने अगस्त माह में छात्र-युवा, मजदूर और किसानों के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया.
बैठक को भाकपा (माले) केंद्रीय कमेटी सदस्य वीरेंद्र गुप्ता, अरुण कुमार, संजय कुमार, शबनम खातून, प्रभुदेव यादव, फरहान रजा, जीतलाल सहनी और संजय राम ने संबोधित किया.
यह भी पढ़ें: पश्चिम चंपारण में पोखरे में डूबने से छह वर्षीय मासूम की हालत गंभीर, जीएमसीएच बेतिया रेफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सतीश कुमार पांडेय
सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










