Nautan News: विराट कुश्ती महादंगल में यूपी, नेपाल और बिहार के पहलवानों ने दिखाया दम

Updated:
विज्ञापन

कुश्ती महादंगल का शुभारंभ कराते कांग्रेस नेता अमित गिरी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम चंपारण के श्रीराम खेल मैदान में आयोजित विराट कुश्ती महादंगल में उत्तर प्रदेश, नेपाल और बिहार के पहलवानों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. नौतन के गामा पहलवान ने निर्णायक मुकाबले में बाबा नायक पहलवान को हराकर जीत हासिल की.

विज्ञापन

West Champaran News: प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित श्रीराम खेल मैदान में शनिवार को स्थानीय पहलवानों के सहयोग से एक दिवसीय विराट कुश्ती महादंगल का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, नेपाल और बिहार के चर्चित पहलवानों ने भाग लेकर अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

दंगल में दिखा रोमांच, दर्शकों ने बढ़ाया उत्साह

महादंगल के दौरान पहलवानों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. एक-दूसरे को चित करने के लिए पहलवानों ने शानदार दांव लगाए, जिससे पूरे आयोजन में रोमांच बना रहा. बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ पहलवानों का हौसला बढ़ाया.

मुख्य अतिथि ने किया उद्घाटन

एक दिवसीय कुश्ती महादंगल का उद्घाटन कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी अमित गिरी ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर किया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहले कुश्ती की समृद्ध परंपरा रही है, लेकिन अब यह धीरे-धीरे कम होती जा रही है. उन्होंने पहलवानों से आपसी भाईचारे के साथ इस पारंपरिक खेल को आगे बढ़ाने की अपील की.

गामा पहलवान ने दर्ज की जीत

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से आए बाबा नायक पहलवान सहित कई नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया. मुकाबले में नौतन के गामा पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाबा नायक पहलवान को पटखनी देकर जीत हासिल की.

आयोजन में जिप सदस्य अशद राजा, शंकर चौधरी, राजदेव यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन