Lauriya News: पोखरे में डूबने से छह वर्षीय मासूम की हालत गंभीर, जीएमसीएच बेतिया रेफर

Updated:
विज्ञापन

बच्चे को इलाज के लिए सीएचसी लौरिया ले जाते परिजन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नगर पंचायत लौरिया में शनिवार को एक छह वर्षीय मासूम पोखरे में डूब गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. स्थानीय लोगों की त्वरित कार्रवाई से उसे बचा लिया गया, लेकिन गंभीर हालत में बेतिया रेफर किया गया है.

विज्ञापन

Bettiah News: नगर पंचायत लौरिया में शनिवार को पोखरे में डूबने से छह वर्षीय मासूम की हालत गंभीर हो गई. स्थानीय लोगों की तत्परता से बच्चे को समय रहते पोखरे से बाहर निकाल लिया गया. इसके बाद परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लौरिया लेकर पहुंचे.

विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच बेतिया रेफर

सीएचसी में चिकित्सकों ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) बेतिया रेफर कर दिया.

गंभीर रूप से घायल बच्चे की पहचान नगर पंचायत लौरिया के वार्ड संख्या छह निवासी मुकेश यादव के छह वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है.

परिवार में मचा कोहराम

परिजनों के अनुसार अभिषेक की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसका इलाज जीएमसीएच बेतिया में जारी है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मोहल्ले में चिंता का माहौल

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए. स्थानीय लोग बच्चे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में चिंता और मायूसी का माहौल है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन