हरिनगर रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान के दौरान मोबाइल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, तीन मोबाइल बरामद

गिरफ्तार आरोपित | Prabhat Khabar Network
नरकटियागंज रेल पुलिस ने हरिनगर रेलवे स्टेशन पर एक युवक को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी एक नियमित जांच अभियान के दौरान हुई. पकड़े गए युवक के पास से तीन चोरी के मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं.
Narkatiaganj News: नरकटियागंज रेल पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपित की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार (25) के रूप में हुई है.
हरिनगर रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान हुई गिरफ्तारी
रेल पुलिस के अनुसार अपराध नियंत्रण अभियान के तहत हरिनगर रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक युवक पुलिस टीम को देखकर तेजी से भागने लगा. उसकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया.
तलाशी में मिले तीन मोबाइल
पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान युवक के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए. पूछताछ में उसने गोरखपुर से नरकटियागंज के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की.
न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
नरकटियागंज रेल थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने बताया कि मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उसके पास से बरामद तीनों मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं. पुलिस यह पता लगा रही है कि बरामद मोबाइल किन यात्रियों के हैं. साथ ही इस बात की भी जांच की जा रही है कि आरोपित किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या नहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सतीश कुमार पांडेय
सतीश कुमार पांडेय ने वर्ष 2000 में जी न्यूज से पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने चर्चित दस्यु सरगनाओं की रिपोर्टिंग की. बाद में आज और दैनिक जागरण में कार्य किया. वर्ष 2016 से वें प्रभात खबर में कार्यरत हैं. इन्हें क्राइम, प्रशासनिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा खेती-किसानी से जुड़ी खबरों में विशेष रुचि रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










