राशन कार्ड से वंचित महादलित परिवारों का शत प्रतिशत कार्ड बनाने को लेकर एमओ ने की बैठक

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 09 May 2025 6:27 PM

विज्ञापन

राशन कार्ड से वंचित महादलित परिवारों का राशन कार्ड बनेगा. इसको लेकर दलित बस्तियों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

बगहा. राशन कार्ड से वंचित महादलित परिवारों का राशन कार्ड बनेगा. इसको लेकर दलित बस्तियों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. राशन कार्ड से वंचित शत प्रतिशत महादलित परिवारों का राशन कार्ड बने इसको लेकर शुक्रवार को प्रखंड बगहा दो के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रशांत पांडेय ने विकास मित्रों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने विकास मित्रों को विशेष शिविर से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर निर्देशित करते हुए कहा कि महादलित बस्ती के वैसे परिवारों को चिन्हित किया जाए जिनका जिन्हें राशन योजना का लाभ नहीं मिलता है. उन्होंने बताया कि ऐसे परिवारों को चिन्हित कर उनसे आवेदन प्राप्त किया जाए. ताकि उनका राशन कार्ड बनाया जा सके. इसके अलावा सरकार की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ महादलित बस्ती के लोगों को मिले इसको लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने विकास मित्रों को निर्देशित करते हुए शिविर का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया. ताकि शिविर में अधिक से अधिक लोगों का आवेदन प्राप्त हो सके एवं महादलित बस्ती के लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके. उन्होंने बताया कि शनिवार को बगहा दो प्रखंड के एक दर्जन से अधिक पंचायत में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा. जिसकी समीक्षा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन