बिहार सरकार के वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ.सुनील कुमार का सांसद ने किया स्वागत

Updated at : 07 May 2025 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार सरकार के वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ.सुनील कुमार का सांसद ने किया स्वागत

बिहार सरकार के वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार का स्वागत करते हुए वन से संबंधित विभिन्न जन समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन उन्हें समर्पित किया.

विज्ञापन

बगहा. वाल्मीकि नगर सांसद सुनील कुमार ने आज गोनौली स्थित वन विभाग के अतिथि भवन में बिहार सरकार के वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार का स्वागत करते हुए वन से संबंधित विभिन्न जन समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन उन्हें समर्पित किया. सांसद कुमार ने वन मंत्री को बताया कि वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किसानों को उनकी रैयती भूमि पर फ़सल क्षति मुआवजा की प्रक्रिया बहुत जटिल है.जिसको सरल बनने की आवश्यकता है.साथ ही, बाघों द्वारा अपनी प्रवृति के अनुसार रिहायशी इलाकों के लोगों को मारकर शवों को जंगल में ले जाया जाता है. जिससे उनके आश्रितों को मुआवजा मिलने में दिक्क़त आती है.सांप काटने के बाद, सुई न होने के कारण लोगों को जान का खतरा

जंगल में सांप काटने के बाद स्थानीय स्तर पर उसकी सुई न होने के कारण लोगों को जान का खतरा होता है. बाल्मीकिनगर, हरनाटांड़, सेमरा व गौनाहा स्वास्थ्य केंद्रों पर स्नैक बाइट इंजेक्शन उपलब्ध कराया जाय. वाल्मीकि नगर सांसद ने धार्मिक दृष्टिकोण से जटाशंकर मंदिर क्षेत्र और मंगू रहा वन क्षेत्र में आने वाले लोगों को वन विभाग द्वारा लगने वाले टैक्स से जिले वासियों को छूट दिया जाय.सांसद ने मदनपूर, नरदेवी, जटाशंकर, कौलेश्वर,सोफा मंदिर आदि धार्मिक स्थलों पर वन विभाग द्वारा पे एंड यूज सार्वजनिक शौचालय व स्नानागार बनवाने का भी प्रस्ताव रखा. मंत्री डॉ कुमार ने सांसद की सभी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करने का भरोसा देने के साथ यह भी कहा कि यदि पर्यटन विभाग की तरफ से सोमेश्वर पर्वत पर रोपवे बनने का कोई प्रस्ताव एनओसी के लिए विभाग के पास आएगा. तो हमारा इसपर सकारात्मक रुख रहेगा. वन मंत्री ने यह भी कहा कि स्थानीय सांसद के आग्रह पर मैंने यह कार्यक्रम बनाया है और इनके साथ सोमेश्वर स्थान सहित वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वन क्षेत्रों का दौरा करुँगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन