मिनी स्कूल वैन में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचा चालक

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 03 Nov 2025 6:19 PM

विज्ञापन

नौगांवा मुख्य मार्ग पर धोकराहा पोखरा के समीप सोमवार को एक मिनी स्कूल वैन में अचानक आग लग गयी.

विज्ञापन

रामनगर. नौगांवा मुख्य मार्ग पर धोकराहा पोखरा के समीप सोमवार को एक मिनी स्कूल वैन में अचानक आग लग गयी. यह घटना नरकटियागंज थाना क्षेत्र के शेरवा-डकहवा स्थित सरस्वती शिक्षा निकेतन स्कूल की मिनी वैन में हुई. बताया जाता है कि चलते समय वाहन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके कारण देखते ही देखते वैन आग की लपटों में घिर गयी. वही वैन चालक सुजीत जायसवाल ने बताया कि वह रामनगर से स्कूल की गाड़ियों के लिए लगभग 80 लीटर डीजल लेकर जा रहा था, तभी अचानक आग लग गयी. उन्होंने जैसे-तैसे गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी वैन धू-धू कर जलने लगी. सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम और अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक पूरी वैन जलकर खाक हो चुकी थी. गनीमत रही कि हादसे के समय वाहन में कोई छात्र मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन