बेतिया में बिचौलिये कर रहे थे वाहनों की फिटनेस जांच

Published at :30 Jan 2025 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
बेतिया में बिचौलिये कर रहे थे वाहनों की फिटनेस जांच

शहर के चेकपोस्ट के समीप आइटीआइ के मैदान में वाहनों की फिटनेस जांच के दौरान गुरुवार को जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने अचानक छापेमारी की.

विज्ञापन

बेतिया. शहर के चेकपोस्ट के समीप आइटीआइ के मैदान में वाहनों की फिटनेस जांच के दौरान गुरुवार को जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने अचानक छापेमारी की. इस दौरान पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा के राजू कुमार सिंह व बेतिया के राजीव कुमार मिश्र को पकड़ा गया. उनके पास से एमवीआइ अनुज कुमार सिंह का सरकारी मोबाइल सहित चार अन्य मोबाइल फोन व वाहनों के फिटनेस के भारी संख्या में कागजात बरामद हुआ. मौके से एक बोलेरो व एक बाइक को भी जब्त किया गया है.

डीएम के निर्देश पर पकड़ गये राजू कुमार सिंह व राजीव कुमार मिश्र को मुफस्सिल पुलिस के हवाले कर दिया गया. मामले में डीटीओ अरुण प्रकाश ने दोनों के विरुद्ध मुफस्सिल थाने में एफआइआर दर्ज करायी है. बताया जाता है कि डीएम को शिकायत मिली थी कि वाहनों की फिटनेस जांच और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में दलाल काफी सक्रिय हैं. डीटीओ कार्यालय में दलालों की मार्फत ही काम हो रहा है. शिकायत के आलोक में डीएम दलबल के साथ अचानक आइटीआइ पहुंच गए. वहां वाहनों की फिटनेस जांच हो रही थी. डीएम को देखते ही हड़कंप मच गया. दलाल इधर-उधर भागने लगे. दो दलालों को पकड़ लिया गया. डीएम की इस कार्रवाई से डीटीओ कार्यालय में हड़कंप का माहौल है. नगर में दिनभर चौक-चौराहों पर छापेमारी की चर्चा होती रही.

कोट-

एमवीआइ की संलिप्तता की होगी जांच

लगातार शिकायत मिल रही थी कि एमवीआइ अनुज कुमार सिंह गायब रहते हैं. दलालों के माध्यम से लोगों का शोषण हो रहा है. इसको लेकर छापेमारी की गई है. छापेमारी के दौरान दो दलाल पकड़े गये हैं. कुछ दलाल फरार हो गए. उनके पास से एमवीआइ के सरकारी मोबाइल सहित चार मोबाइल, वाहनों के भारी संख्या में फिटनेस के कागजात जब्त किये गये हैं. दो वाहन जब्त किये गये है. पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. अधिकारियों व कर्मियों की भूमिका की भी जांच करायी जाएगी. अगर मामले में किसी तरह की संलिप्तता पायी जाती है, तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी.

दिनेश कुमार राय, डीएम, बेतिया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन