पिकअप वैन से गिरकर अधेड़ की मौत

बेतिया-अरेराज पथ में जगदीशपुर के पास पिकअप से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी.
बेतिया. बेतिया-अरेराज पथ में जगदीशपुर के पास पिकअप से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पहाड़पुर पूर्वी चंपारण के लगुनाहा पकड़िया निवासी जोखू पटेल के रुप में की गयी है. वे परिवार सहित पोते का मुंडन कराने पटजिरवा जा रहे थे. जानकारी के अनुसार जोखू पटेल सोमवार को अपने परिवार सहित पिकअप पर सवार होकर श्रीनगर थाना क्षेत्र के पटजिरवा माई स्थान पोते का मुंडन करने जा रहे थे. वे पिकअप के पीछे बैठे थे. मृतक की पत्नी लायची देवी ने बताया कि उनके पांच वर्षीय पोता सत्यम कुमार का मुंडन पटजिरवा माई स्थान पर होना था. परिवार के लोग पिकअप पर बैठकर मुंडन कराने पटजिरवा माई स्थान जा रहे थे. वे पिकअप के पीछे बैठे थे. जगदीशपुर के समीप उनके पति पिकअप से गिरकर जख्मी हो गए. इलाज के लिए उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










