विश्व पर्यावरण दिवस पर साफ सफाई कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 31 May 2025 5:34 PM
वन कर्मियों, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा रैली निकाल प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्परिणाम के बाबत लोगों को जागरूक किया गया.
वाल्मीकिनगर. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर रेंज में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत 5 जून को मनाया जाने वाला विश्व पर्यावरण दिवस को देखते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय भेड़िहार कंपार्ट में वन कर्मियों, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा रैली निकाल प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्परिणाम के बाबत लोगों को जागरूक किया गया. वहीं वन कर्मियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया. इस बाबत वाल्मीकिनगर रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करने के साथ ही पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वन क्षेत्र के समीप स्थित टूरिस्ट स्थलों पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है और जागरूकता फैलाई जा रही है. यह अभियान पर्यावरण दिवस तक अलग-अलग स्थानों पर लगातार चलाया जाएगा. इस सफाई अभियान में प्रधानाध्यापिका सोनी देवी, शिक्षक विकास कुमार, अंजना देवी के अलावा वन कर्मियों में वाल्मीकिनगर रेंजर श्रीनिवासन नवीन, प्रभारी वनपाल राकेश कुमार, वनरक्षी रंजन कुमार, वनरक्षी पिंटू पाल आदि उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










