चिकन पॉक्स प्रभावित मटकोटा गांव में मेडिकल टीम ने की जांच

Published at :19 Feb 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
चिकन पॉक्स प्रभावित मटकोटा गांव में मेडिकल टीम ने की जांच

चिकन पॉक्स प्रभावित मटकोटा गांव में मेडिकल टीम ने की जांच

विज्ञापन

योगापट्टी. प्रखंड के मच्छरगांवा नगर पंचायत के फहतेपुर चौक स्थित मटकोटा गांव में एक ही परिवार में दर्जन भर बच्चों को चिकन पॉक्स होने से स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गया. दैनिक समाचार पत्र में छपे खबर से पूरे स्वास्थ्य विभाग की टीम सख्त हो कर उक्त गांव में कैम्प कर रही हैं. बुधवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की टीम पहुंचकर सभी बीमारी से ग्रसित बच्चों को देखा और दवा पिलाया गया. उसके बाद डब्ल्यूएचओ यूनिसेफ की टीम ने गांव में पहुंच कर बीमारी से विशेष रूप से प्रभावित परिवार के चार बच्चों की जांच की और जांचोपरांत सभी का सेंपल लेकर लेबोरेटरी में भेजा गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अब्दुल गनी ने बताया कि चिकन पॉक्स में सभी के ब्लड सैंपल लिए गये है. साथ में ही विटामिन ए का खुराक पिलाई गई. वहीं उन्होंने बताया कि आसपास के घरों का भी एएनएम व आशा के माध्यम से सर्वे कराया जा रहा है. जांच टीम में चिकित्सा प्रभारी डा अब्दुल गनी, डब्ल्यूएचओ के चंदन कुमार, एएनएम कंजू देवी, आशा बासमती देवी, आशा फैसिलेटर रिंकी देवी, यूनिसेफ के विकास जॉन आदि लोग शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन