मैट्रिक की परीक्षाएं शुरू, पहले दिन दोनों पालियों में मातृभाषा की परीक्षा आयोजित

मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में मातृभाषा की परीक्षा आयोजित की गई.
बेतिया.मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में मातृभाषा की परीक्षा आयोजित की गई. मातृभाषा यथा-हिंदी, बंगला, और उर्दू विषय की परीक्षा आयोजित की गई. प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो से 5.15 बजे तक संचालित की गई. प्रत्येक पाली में परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्रों को पढ़ने एवं समझने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया. प्रथम पाली के लिए सुबह नौ बजे और दूसरी पाली में 1.30 बजे तक प्रवेश का समय बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा निर्धारित किया गया है. प्रथम पाली की परीक्षा 9.30 से 12.45 बजे तक चलेगी. इसके लिए परीक्षार्थियों को नौ बजे सुबह तक केंद्र के अंदर प्रवेश कर लेना होगा. वहीं,दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की गई. इसके लिए परीक्षार्थियों को दोपहर 1.30 बजे तक परीक्षा भवन में प्रवेश कर लेने का निर्देश था. परीक्षा केंद्र पर विलंब से पहुंचने पर केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई. वहीं परीक्षा केंद्र पर यदि निर्धारित प्रवेश के समय के बाद विलंब से आने वाले कोई परीक्षार्थी अवैध तरीके से चारदीवारी से कूदकर अथवा गेट पर जबरदस्ती एवं अवैध रूप से परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते पाए जाने पर परीक्षा से अगले दो वर्ष के लिए निष्कासित कर देने का आदेश है.इस तरह की कार्रवाई के अलावें ऐसे परीक्षार्थी के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज दर्ज करने का आदेश है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




