ePaper

मुर्गा व्यवसायी से लूट मामले में 25 हजार के इनामी मास्टर माइंड अपराधी को पुलिस ने तमिलनाडु से किया गिरफ्तार

Updated at : 03 May 2025 6:22 PM (IST)
विज्ञापन
मुर्गा व्यवसायी से लूट मामले में 25 हजार के इनामी मास्टर माइंड अपराधी को पुलिस ने तमिलनाडु से किया गिरफ्तार

चौतरवा थाना की पुलिस ने मुर्गा व्यवसायी से पैसा लूट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अपराधी शेख बरकत उर्फ फकरे आलम को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बगहा. चौतरवा थाना की पुलिस ने मुर्गा व्यवसायी से पैसा लूट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी अपराधी शेख बरकत उर्फ फकरे आलम को गिरफ्तार किया है. एसपी के नेतृत्व में गठित पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों की विशेष टीम ने तमिलनाडु के नामगिरि पट्टी जिला के नामक्कल से अपराधी को गिरफ्तारी कर लिया है. उक्त जानकारी एसपी सुशांत कुमार सरोज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी. पहले से इनाम घोषित था शेख बरकत उर्फ फकरे आलम पर एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी शेख बरकत उर्फ फकरे आलम पर 25 हजार का इनाम घोषित था, जो विगत मार्च महीने से पुलिसिया पकड़ से फरार चल रहा था. उन्होंने बताया कि अपराधी द्वारा 24 मार्च 2024 को चौतरवा थाना क्षेत्र के हमीरा कोर्ट माई स्थान के समीप एनएच मुख्य पथ में गोरखपुर के मुर्गा व्यवसायी पर गोलीबारी कर चालक एवं खलासी को जख्मी कर दिया गया था. साथ ही साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. इसके पश्चात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूट की घटना में शामिल कुछ अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. लेकिन बरकत पुलिस के पकड़ से फरार चल रहा था. दूसरे राज्य में छिपा था अपराधी बरकत जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से कुर्की जब्ती भी की गयी थी. बरकत दूसरे राज्य में छिप कर रहा था. ऐसे में पुलिस द्वारा इसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपया का इनाम घोषित किया गया था. इधर एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र, डीआईओ, चौतरवा थानाध्यक्ष संजीत कुमार के साथ-साथ केस के अनुसंधानकर्ता ज्योति पुंज के नेतृत्व में एक टीम की गठित कर तमिलनाडु के नामगिरि पट्टी के नामक्कल में छापेमारी की गयी. जहां से उक्त अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी को पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत बगहा भेज दिया गया. एसपी ने बताया कि अपराधी पर घोषित इनाम को पुलिस टीम के बीच वितरित किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन