फंदे से लटकी मिली विवाहिता की मौत

Published by :SATISH KUMAR
Published at :30 Apr 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
फंदे से लटकी मिली विवाहिता की मौत

थाना क्षेत्र के धूमनगर कचहरी टोला गांव में फंदे से लटकती हुई विवाहिता की लाश मिली है. घटना मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे की बताई गई है.

विज्ञापन

नौतन. थाना क्षेत्र के धूमनगर कचहरी टोला गांव में फंदे से लटकती हुई विवाहिता की लाश मिली है. घटना मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे की बताई गई है. मृतका धुमनगर कचहरी टोला निवासी निर्भय कुमार की पत्नी मुन्नी कुमारी (23) है. घटना की सूचना पर पहुंचीं नौतन थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. नौतन थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मृतका के पति निर्भय कुमार ने दी. फिलहाल पति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रही है. मृतका के पिता द्वारा कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं मृतका के पिता मोतिहारी जिला अंतर्गत सुगौली थाना क्षेत्र के सिरखंडी निवासी विनोद कुमार महतो ने बताया कि उनकी पुत्री मुन्नी कुमारी की शादी धूमनगर के रामाशंकर महतो के पुत्र निर्भय कुमार से 3 वर्ष पूर्व हुई थी. उसका डेढ़ साल की एक मासूम बच्ची भी है. उन्होंने बताया कि घटना कि सूचना मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे मिली. पहुंचा तो देखा कि घर के बिस्तर पर पुत्री मुन्नी कुमारी का शव लिटाया गया है. घर से सभी सदस्य फरार है. मृतका के गले में जख्म है. वहीं सूचना पर पहुंची नौतन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया कि इधर तीन-चार रोज से मेरी बेटी के साथ मारपीट करते थे. उसने सास, देयादिन, भसुर और पति पर हत्या का आरोप लगाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन