बेतिया: मझौलिया में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप-बाइक टक्कर में मौसा-भतीजे की मौत

Updated:
विज्ञापन
Road accident in Majhaulia West Champaran

विलाप करते परिजन

पश्चिम चंपारण के मझौलिया में पिकअप और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई. हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मझौलिया से संजय कुमार पांडे की रिपोर्ट

Bettiah Accident News: मझौलिया थाना क्षेत्र के लालसरैया पंचायत चौक स्थित करमवा मुख्य सड़क पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

पिकअप और बाइक में हुई आमने-सामने टक्कर

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

मृतकों की पहचान लालसरैया मलाई टोला वार्ड संख्या-9 निवासी अघकिशोर साहनी के 35 वर्षीय पुत्र रामप्रवेश साहनी और मझरिया शेख वार्ड संख्या-5 निवासी गुलटेनी साहनी के 32 वर्षीय पुत्र किरानी साहनी के रूप में हुई है.

हादसे के बाद पलट गया पिकअप वाहन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा. वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाइक और पिकअप की टक्कर की बात सामने आई है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

गंभीर घायल की पहचान में जुटी पुलिस

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों मृतक आपस में मौसा-भतीजा थे. वे बेंगलुरु जाने के लिए सुगौली से टिकट बनवाकर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए.

हादसे में घायल व्यक्ति सड़क किनारे पैदल जा रहा था. उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन