बेतिया: रक्सौल-नरकटियागंज रेलखंड पर हादसा, अज्ञात महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन
Crowd gathered after woman died in train accident at Purushottampur halt

पुरुषोत्तमपुर रेलवे हाल्ट के पास घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़

मैनाटाड़ के पुरुषोत्तमपुर हाल्ट के पास रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

बेतिया के मैनाटाड़ से रंजीत पटेल की रिपोर्ट

Bettiah News: रक्सौल-नरकटियागंज रेलवे खंड में पुरुषोत्तमपुर हाल्ट के पास शनिवार सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. मृत महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.

ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब पौने नौ बजे रक्सौल से नरकटियागंज की ओर एक मालगाड़ी जा रही थी. इसी दौरान पुरुषोत्तमपुर हाल्ट के पास वृद्ध महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी.

तभी वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

घटना के बाद जुटी भीड़

हादसे की सूचना मिलते ही हाल्ट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. घटना के बाद मालगाड़ी करीब 15 से 20 मिनट तक मौके पर खड़ी रही.

इस कारण बेतिया-मैनाटाड़ मुख्य पथ पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

पुलिस कर रही पहचान का प्रयास

सुधा कुमारी ने बताया कि मृत महिला की उम्र लगभग 60 से 70 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है.

उन्होंने कहा कि महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है.

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन