सब्जी मंडी से मेडिकल कॉलेज के नाम तक... बेतिया की 8 मांगों को लेकर सड़क पर उतरेगा राष्ट्रीय लोक मोर्चा

Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव अमित कुमार गुप्ता  | Prabhat Khabar Network

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश महासचिव अमित कुमार गुप्ता

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अमित गुप्ता ने बेतिया की 8 सूत्री मांगों को लेकर मोर्चा खोला। मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने और बुनियादी सुविधाओं की मांग की है।

विज्ञापन

Bettiah News: बेतिया की जनसमस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने आंदोलन का ऐलान किया है. पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं अखिल भारतीय कानू हलवाई विचार मंच के जिलाध्यक्ष अमित गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी 8 सूत्री मांगें सरकार और प्रशासन के सामने रखीं.

उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र जलजमाव, ट्रैफिक जाम और मूलभूत सुविधाओं की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है, जिनका जल्द समाधान होना चाहिए.

स्थायी सब्जी मंडी और स्ट्रीट वेंडरों के पुनर्वास की मांग

अमित गुप्ता ने मांग की कि बेतिया राज की भूमि पर आधुनिक स्थायी सब्जी मंडी और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाए.

साथ ही Street Vendors Act, 2014 के तहत सर्वे कर सब्जी विक्रेताओं का पारदर्शी तरीके से पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए.

मेडिकल कॉलेज का पुराना नाम बहाल करने की मांग

प्रेस वार्ता में उन्होंने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का नाम दोबारा "महारानी जानकी कुंवर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज" किए जाने की मांग उठाई.

इसके अलावा अस्पताल में मरीजों, उनके परिजनों और पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार रोकने तथा वीडियो बनाने पर लगी पाबंदी हटाने की भी मांग की.

शहर की बुनियादी सुविधाओं पर उठाए सवाल

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने मीना बाजार और स्टेशन रोड में नाला निर्माण, नो-एंट्री नियम का सख्ती से पालन, ई-रिक्शा स्टैंड, बाजारों में आरओ पेयजल, हाई-मास्ट लाइट, सार्वजनिक शौचालय और जर्जर सड़कों व नालों की मरम्मत की मांग भी रखी.

अमित गुप्ता का कहना है कि इन सुविधाओं के अभाव में शहरवासियों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

डीएम को ज्ञापन, फिर मुख्यमंत्री से होगी मुलाकात

अमित गुप्ता ने बताया कि जल्द ही इन सभी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा.

उन्होंने कहा कि इसके बाद बेतिया के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर इन मांगों को पूरा कराने की दिशा में आग्रह किया जाएगा.


विज्ञापन
रवि 'रंक'

लेखक के बारे में

By रवि 'रंक'

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन