पटेरवा चौक के पास दर्दनाक हादसा, गड्ढे में गिरी बाइक... इलाज के दौरान युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
पेज03 :योगापट्टी में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

सांकेतिक तस्वीर

बेतिया के योगापट्टी में सड़क हादसे में घायल युवक की जीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। सड़क के गड्ढे के कारण हुआ हादसा, गांव में शोक का माहौल।

विज्ञापन

Bettiah Road Accident: योगापट्टी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की जीएमसीएच बेतिया में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक की पहचान लालगढ़ गांव निवासी सयैव अख्तर के रूप में हुई है.

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है.

पेट्रोल पंप जाते समय हुआ हादसा

परिजनों के अनुसार, सयैव अख्तर गुरुवार सुबह बाइक से पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जा रहे थे.

इसी दौरान मनुआपुल-योगापट्टी मुख्य सड़क पर पटेरवा चौक के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम और योगापट्टी थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉ. शाहीद इकबाल ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया.

हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

गांव में शोक, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

युवक की मौत की सूचना मिलते ही लालगढ़ गांव में शोक की लहर दौड़ गई. बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं.

पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की उठाई मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बने गहरे गड्ढे की वजह से यह हादसा हुआ.

ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने और गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.


विज्ञापन
Madhukar Mishra

लेखक के बारे में

By Madhukar Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन