श्रावणी मेले के लिए रेलवे का तोहफा, मधुपुर-नरकटियागंज के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

Updated:
विज्ञापन

भारतीय रेल की फाइल फोटो.

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने मधुपुर और नरकटियागंज के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन 11, 18 और 25 अगस्त को संचालित होगी, जिससे यात्रियों की यात्रा आसान हो जाएगी.

विज्ञापन

Bettiah News: श्रावणी मेला को देखते हुए रेलवे ने श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए मधुपुर और नरकटियागंज के बीच अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ट्रेन संख्या 03567/03568 मधुपुर-नरकटियागंज-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 11, 18 और 25 अगस्त को दोनों दिशाओं में संचालित होगी. ट्रेन के बेतिया और चनपटिया समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव निर्धारित किया गया है.

11, 18 और 25 अगस्त को चलेगी स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 03567 मधुपुर-नरकटियागंज श्रावणी मेला स्पेशल मधुपुर जंक्शन से रात 1 बजे रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 12:25 बजे नरकटियागंज जंक्शन पहुंचेगी. यह ट्रेन श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही है.

बेतिया में 10:55 बजे पहुंचेगी ट्रेन

मधुपुर से नरकटियागंज जाने वाली ट्रेन संख्या 03567 बेतिया स्टेशन पर सुबह 10:55 बजे पहुंचेगी और 10:57 बजे रवाना होगी. वहीं चनपटिया स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव सुबह 11:10 बजे से 11:12 बजे तक निर्धारित किया गया है. इसके बाद ट्रेन दोपहर 12:25 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी.

मधुपुर से नरकटियागंज के बीच इन स्टेशनों पर ठहराव

ट्रेन संख्या 03567 के मार्ग में जसीडीह, सिमुलतला, झाझा, जमुई, किऊल जंक्शन, लखीसराय जंक्शन, अशोकधाम, मनकठा, इसरी, बरहिया, बरौनी जंक्शन, समस्तीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर जंक्शन, मोतीपुर, मेहसी, चकिया, बापूधाम मोतिहारी, सगौली जंक्शन, बेतिया और चनपटिया स्टेशन शामिल हैं.

नरकटियागंज से दोपहर 1:25 बजे खुलेगी ट्रेन

वापसी में ट्रेन संख्या 03568 नरकटियागंज-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल नरकटियागंज से दोपहर 1:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 2:15 बजे मधुपुर पहुंचेगी. चनपटिया में ट्रेन का ठहराव 13:45 से 13:47 बजे तक, बेतिया में 14:03 से 14:05 बजे तक, सगौली में 14:25 से 14:27 बजे तक और बापूधाम मोतिहारी में 14:43 से 14:45 बजे तक रहेगा.

अनारक्षित श्रेणी की होगी ट्रेन

रेलवे के अनुसार यह ट्रेन अनारक्षित श्रेणी की होगी. इसमें सामान्य यात्रियों के साथ दिव्यांग यात्रियों के लिए निर्धारित श्रेणी के कोच भी उपलब्ध होंगे. ट्रेन संख्या 03567 का कुल यात्रा समय 11 घंटे 25 मिनट, जबकि 03568 का यात्रा समय 12 घंटे 50 मिनट निर्धारित किया गया है.

यह भी पढ़ें: घोड़ासहन में भारत-नेपाल सीमा सुरक्षा को लेकर बैठक, अपराध और तस्करी रोकने पर जोर


विज्ञापन
गणेश वर्मा

लेखक के बारे में

By गणेश वर्मा

गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन