मदनपुर वाल्मीकि नगर स्टेट हाईवे मार्ग पर दिखा तेंदुआ, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Published by :SATISH KUMAR
Published at :30 Apr 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
मदनपुर वाल्मीकि नगर स्टेट हाईवे मार्ग पर दिखा तेंदुआ, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के सदाबहार जंगलों के बीच बीच धार्मिक स्थल व रोमांचकारी यात्रा में बाघ सहित अन्य जंगली जानवरों को देखने का रोमांच ही अलग होता है.

विज्ञापन

हरनाटांड़. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के सदाबहार जंगलों के बीच बीच धार्मिक स्थल व रोमांचकारी यात्रा में बाघ सहित अन्य जंगली जानवरों को देखने का रोमांच ही अलग होता है. बाघ, तेंदुआ, भालू, हिरण, गौर सहित जलीय जीव, सरीसृप जीव तथा अन्य जानवर जंगल सफारी के दौरान दिखाई दे जाते हैं. इन दिनों लगातार जंगल सफारी में पर्यटकों को वन्यजीव को दिलदार कर रहे हैं. लेकिन वीटीआर के बीचो बीच मदनपुर वाल्मीकि नगर मुख्य स्टेट हाईवे मार्ग पर जंगल से निकलकर एक तेंदुआ बाहर आकर मुख्य सड़क पर अठखेलियां करता हुआ नजर आया है, जिसने सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में तेंदुआ जंगल निकल कर मुख्य सड़क पर मटरगश्ती करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर वहां से गुजर रहे पर्यटक रोमांचित हो उठें. उन्होंने गाड़ी में से इस खूबसूरत दृश्य को कैमरे में फोटो और वीडियो के रूप में कैद भी किया. इस दौरान पर्यटकों की रोमांचक प्रतिक्रियाएं भी सुनाई दी. एक पर्यटक बार-बार कह रहा है “गजब यार, गजब ” पहली बार तेंदुए को देखता हूं.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुआ लगभग 14 मिनट तक सड़क पर बताया जा रहा है तेंदुआ ना गाड़ियों से डर रहा था और ना ही गाड़ियों के लाइट से. कुछ देर बाद तेंदुआ के ऊपर गाड़ी की रोशनी पड़ी तो वो पुल की रेलिंग से बड़े ही आराम से उतरकर जंगल की ओर चला गया. वाल्मीकिनगर में रात में रहें सावधान अगर आप वाल्मीकिनगर घूमने के लिए आ रहे हैं तो रात में सावधानी बरतते हुए सड़कों पर निकलें. क्योंकि वाल्मीकिनगर में जैसे-जैसे रात का अंधेरा होने लगता है वैसे-वैसे वन्यजीवों का सड़कों पर विचरण शुरू हो जाता है. हालांकि खुले में जंगली जीवों के विचरण का दृश्य काफी मनोरम दिखता है. लेकिन रात में वाल्मीकिनगर के सड़कों पर निकलना खतरनाक हो सकता है. मंगलवार कि देर रात्रि जब वाल्मीकि नगर से आने वाले लोग अचानक से तेंदुए को देखते ही अपनी गाड़ियों को रोक दिए और तेंदुए को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए.और अपने गाड़ियों के शीशे बंद कर शांत हो गए. धीरे धीरे मोबाइल फोन से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी शुरू कर दी है.पीछे वाले लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा था. रात के अंधेरे में आखिर गाड़ियां क्यों रुक गई. मोबाइल के फ्लैशलाइट से और चमकते हुए मोबाइल को देखकर लोगों को लग रहा था कि कोई सेलिब्रिटी पहुंचा है.जिसे लोग कैमरे में कैद कर लेना चाहते हैं. हालांकि यह कोई सेलिब्रिटी नहीं बल्कि एक रोमांचित करने वाला तस्वीर सामने दिख रही थी.सड़क पर एक तेंदुआ मस्ती के साथ सड़क के किनारे टहल रहा था. तेंदुआ ना गाड़ियों से डर रहा था और ना ही गाड़ियों के लाइट से. कुछ देर तक सड़क पर मटरगश्ती करते हुए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगलों में तेंदुआ घुस गया.कुछ देर बाद लोगों ने तेंदुए का मस्ती करते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने लगे. वन में 100 से ज्यादा तेंदुआ इस दौरान पर्यटकों को बाघ और तेंदुआ समेत अन्य वन्य जीवों का दीदार भी आसानी से हो सकता है. वीटीआर में तेंदुओं की संख्या 100 से ज्यादा है.वहीं बाघों की संख्या में भी निरंतर इजाफा देखा जा रहा है. बाघ की संख्या शावक समेत 60 से ज्यादा होने का अनुमान है. बोले वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक डॉ नेशामणि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक डॉ नेशामणि के ने बताया कि वीटीआर में बाघ तेंदुआ की संख्या है तो तभी तो दिख रहे हैं.वीटीआर के जंगल वन्यजीवों की संख्या लगातार बढ़ोतरी हो रही है. सड़क पर तेंदुआ बाघ के साथ शाकाहारी वन्यजीवों को सड़कों पर टहलने व देखे जाने से इनकार नहीं किया जा सकता है.जब सड़कों पर आवागमन बंद होने से सड़क सुनसान हो जाते हैं तो वन जीव निकल कर सड़क पार कर इधर-उधर भ्रमण करते रहते हैं.वीटीआर के जंगल व धार्मिक स्थल, वन्यजीवों का भ्रमण करना पर्यटकों को आकर्षित करती.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन